फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र की मौत में सामने आया महिला मित्र का नया सच

विज्ञापन
1 of 5
फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में होटल कारोबारी के बेटे अभिषेक की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट अभिषेक के मामा श्योराज ने लिखाई है, जिसमें रुचि, उसके पति कुलवीर उर्फ टोनू और देवर सोनू को नामजद किया गया है। इसके अलावा होटल मैनेजर और एक स्टॉफ को भी आरोपी बनाया है, इन पर सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ कर मामले को दबाने का आरोप है। दूसरी तरफ, इंदिरापुरम पुलिस रुचि के सुसाइड के दावों से इत्तेफाक रख रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी गलत मान रही है, जिसमें गला घोंटने से मौत होना आया था।
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र की मौत में सामने आया महिला मित्र का नया सच

2 of 5
एसएचओ गोरखनाथ यादव का कहना है कि 15 से 16 अक्तूबर तक की पूरी सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक के कमरे में किसी तीसरे की एंट्री नहीं है। ऐसा भी नहीं लगता कि रुचि भारी-भरकम (करीब 100 किलो) अभिषेक को मारकर लटका सकती है, लिहाजा मामला सुसाइड का लग रहा है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव और एसएचओ ने रविवार को महिला थाने पहुंचकर रुचि से पूछताछ की। महिला ने दोहराया कि जिस समय अभिषेक ने सुसाइड किया, उस समय वह सो रही थी।
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र की मौत में सामने आया महिला मित्र का नया सच

3 of 5
पोस्टमार्टम से इतर पुलिस महिला के दावों के ‘फेवर में’ है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की गई थी, लेकिन पीएम एनेस्थेटिस्ट और ईएनटी स्पेशलिस्ट ने पोस्टमार्टम करा दिया। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की मौत गला दबाने से हुई है, मगर कोई फिंगरप्रिंट नहीं मिला है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट के विषय में डॉक्टरों से बातचीत की जा रही है।

व्यापारी पुत्र की मौत में सामने आया महिला मित्र का नया सच

4 of 5
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर महेंद्र ने बताया कि वह रेडियोलॉजिस्ट हैं और फोरेंसिक मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। उनके साथ पीएम करने में डॉक्टर सुधीर थे, जो ईएलटी स्पेशलिस्ट हैं और फोरेंसिक मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। जो जांच में पाया गया, वहीं रिपोर्ट में लिखा गया है। हैंगिंग नहीं, स्ट्रैंगुलेशन (गला घोंटना) आया था। पुलिस के अनुसार, रुचि और अभिषेक के बीच लंबे समय से संबंध थे। जांच में सामने आया है कि करीब 20 दिन पहले रुचि के पति ने दोनों को शाहदरा में साथ देखा था। इस दौरान रुचि के पति कुलवीर और अभिषेक के बीच झगड़ा हुआ था। कुलवीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से परिजन कुलवीर पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र की मौत में सामने आया महिला मित्र का नया सच

5 of 5
अभिषेक के परिजनों का दावा है कि रुचि के भाई गोलू की स्कूटी होटल पार्किंग में मिली है। स्कूटी बुलंदशहर से यहां कैसे आई, यह भी साफ नहीं है। परिजनों का यह भी कहना है कि कुलवीर बुलंदशहर से स्कूटी पर होटल आया और अभिषेक की हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि रुचि अभिषेक से रुपये ऐंठ रही थी। कौशांबी में फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू के एक कमरे में शुक्रवार शाम अभिषेक (25) का फंदा लगा शव मिला था। अभिषेक शाहदरा के होटल कारोबारी अशोक कुमार का बेटा था। वह होटल में पड़ोसी महिला रुचि के साथ आया था। मृतक के परिजनों ने साथ आई महिला पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रुचि का  कहना है कि वह सो रही थी, इसी दौरान अभिषेक ने सुसाइड किया होगा। रुचि बुलंदशहर की रहने वाली है, उसकी शाहदरा दिल्ली में शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें