बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के ससुर राजन नंदा का निधन हो गया है। बता दें कि देश के मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। समधि के निधन का दुखद समाचार मिलते ही अमिताभ बुल्गारिया में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गए। इस बीच श्वेता के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ राजन नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।