फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में भी छाया है आरुषि हत्याकांड, मीडिया ने आरुषि के परिजनों से किया संपर्क

Sun, 15 Oct 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
arushi talwar
आरुषि-हेमराज हत्याकांड केवल देश की ही नहीं, बल्कि विदेशी मीडिया की भी सुर्खियां बना हुआ है। तलवार दंपती को बरी किए जाने के बाद कई देशों की मीडिया ने परिवार से संपर्क किया है। हत्याकांड के वक्त भी विदेशी मीडिया ने इस केस को कवर किया था।
विज्ञापन

2 of 5
arushi talwar - फोटो : लाल‌ सिंह
आरुषि के नाना पूर्व ग्रुप कैप्टन बीजी चिटनिस (85) ने बताया कि उनसे और परिवार के अन्य सदस्यों से कनाडा, यूके, दुबई और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देश की मीडिया संपर्क कर चुकी है। विदेशी मीडिया भी विस्तार से पूरे मामले को कवर कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
कनाडा के द स्टार न्यूज ने वहां रह रहे डॉ. नूपुर तलवार के चचेरे भाई परडाकर से बात कर लिखा है कि उनकी बहन और जीजा को अब बेटी की मौत का शोक मनाने का मौका मिलेगा।

4 of 5
aarushi
हत्या के बाद से ही स्थानीय पुलिस और मीडिया ने दोनों पर संदेह व्यक्त करना शुरू कर दिया गया था। जिस वक्त भारत में सजा पर फैसला आने वाला था, कनाडा में रात थी। पूरी रात सही से नींद नहीं आई। रात तीन बजे जग गए थे। सुबह छह बजे मोबाइल पर एसएमएस आने शुरू हुए तो उन्हें तलवार दंपती को बरी किए जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
file photo - फोटो : अमर उजाला
विदेशी मीडिया की सुर्खियां बनने वाले कुछ प्रमुख केस
-सेक्टर-74 महागुन सोसायटी में नौकर-नौकरानियों द्वारा तोड़फोड़ और लोगों को चार घंटे तक उन्हीं के घरों में बंधक बनाए रखे जाने का मामला।
-17 मासूमों की मौत की वजह बना निठारी हत्याकांड।
- नामी आईटी कंपनी के इंडिया प्रमुख नरेश गुप्ता के बेटे अनंत का अपहरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें