दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार शाम फिर राजघाट पहुंचे। थोड़ी देर ध्यान लगाने के बाद वह फूट-फूटकर रो पड़े। खुद को अकेला महसूस करने की बात करते हुए उन्होंने सत्य की अपनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का भी दावा किया।
अनशन के तीसरे दिन शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई है। मिश्रा के चिकित्सकों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। बावजूद इसके मिश्रा वह शाम को राजघाट गये।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल मिश्रा
शुक्रवार को सेहत की जांच करने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उनका शुगर लेवल गिर गया है। नब्ज भी धीमी चल रही है। खाना छोडने से डिहाइड्रेशन की भी आशंका है। ऐसी हालत में उन्हें डिप लगाना जरूरी हो गया है। इसके लिये उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गयी है। डॉक्टरों का कहना है कि मिश्रा को गरमी की वजह से थकावट भी है।
विज्ञापन
3 of 5
kapil mishra
कपिल मिश्रा ने चिकित्सकों की सलाह मानने से इंकार दिया। दिन भर वह अनशन पर बैठे रहे। जबकि शाम को वह अपनी पत्नी के साथ राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने बापू का याद करते हुये ध्यान लगाया। बाद में वह फूट-फूटकर रो पड़े। इस मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें ढांढस बंधाया।
4 of 5
kapil mishra
कपिल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल वह काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। इसलिये बापू की समाधि पर आ गया था। अन्ना ने एक बात सिखाई थी, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता है। शनिवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेने जाऊंगा।
मिश्रा ने दावा किया कि रविवार के खुलासे के बाद दिल्लीवासियों को बड़ा झटका लगेगा। बड़े भरोसे के साथ लोगों ने आम आदमी पार्टी सरकार को वोट दिया था। इसके टूटने पर लोगों में निराशा आयेगी। उन्होंने कहा कि वह पांच नेताओं की विदेश यात्राओं को ब्योरा सार्वजनिक हुये बिना अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे।