फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Protest Photos: सड़कों पर उतरे नेता से लेकर कार्यकर्ता तक, केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोध, देखें फोटो

Tue, 26 Mar 2024 11:56 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पार्टी पीएम आवास का घेराव करने का एलान कर चुके हैं। यहां देखें आप के प्रदर्शन की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
आप का प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कार्यों को डिटेल कर लिया गया।  

विज्ञापन

3 of 7
आप के कई नेता हिरासत में लिए गए - फोटो : भूपिंदर सिंह

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

4 of 7
आप नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा - फोटो : एएनआई
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध को देखते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
पटेल चौक स्टेशन पर आप का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद

7 of 7
आप के विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद - फोटो : x/@Saurabh_MLAgk
दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि अभी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें