दिल्ली के तीनों नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं को लाउड स्पीकर, जनसभाओं, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, डोर टू डोर आदि के माध्यम से आकर्षित करने का अभियान शुक्रवार की शाम पांच बजे बंद हो गया। शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने पूरे जोर शोर से प्रचार किया और कई इलाकों में रैलियां निकालकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो ने बाइक चलाकर किया बीजेपी का प्रचार
2 of 8
BABUL SUPRIYO
तीनों नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और बाबुल सुप्रियो ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मोटरसाइकिल पर प्रचार किया। वह कई इलाकों में मोटरसाइकिल पर घूमे। बाबुल सुप्रियो मोटरसाइकिल चला रहे थे और विजय गोयल पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
आप और केजरीवाल ने झोंकी ताकत
3 of 8
ARVIND KEJRIWAL
प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए वोट की अपील की। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में रोड शो के जरिए लोगों को संबोधित किया। केजरीवाल ने बीजेपी को वोट देने पर लोगों से बुरे हालात के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।
बीजेपी के लिए मनोज तिवारी का रोड शो
4 of 8
MANOJ TIWARI
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रचार के अंतिम दिन कई जगह रोड शो किए और कई जनसभाओं को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए सड़क पर उतरे राज बब्बर और अजय माकन
5 of 8
AJAY MAKAN
एमसीडी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राज बब्बर और अजय माकन कांग्रेस पार्टी के लिए सड़क पर उतरे। दोनों ने उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में पार्टी के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
संबीत पात्रा ने डीयू में किया प्रचार
6 of 8
SANBIT PATRA
संबीत पात्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाके में ई-रिक्शा पर सवार होकर बीजेपी के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
बीएसपी ने भी मांगे वोट
7 of 8
BSP
बीएसपी ने भी दिल्ली के कई इलाकों में बाइक रैली निकाल वोट की अपील की।