आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। आशुतोष ने ट्वीट कर विराट कोहली को बताया है कि वह 'सबसे बड़ा शोमैन'। बता दें कि आशुतोष ने 'द क्विंट' का एक आर्टिकल शेयर किया है जिसका शीर्षक है- 'विराट कोहली अब क्रिकेट के 'भगवान' को पीछे छोड़ चुके हैं, कोई शक?' आर्टिकल शेयर कर साथ ही आशुतोष ने लिखा है कि-"विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा शोमैन है - आशुतोष" मालूम हो कि विराट कोहली की कप्तानी में वन डे सीरीज मैच को टीम इंडिया ने 5-1 से जीता था जिसपर विराट की कई लोगों ने तारीफें की हैं।