पांच साल की बच्ची के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी कैब ड्राइवर ने ऐसे राज खोले हैं, पुलिस भी हैरान रह गई। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। खोड़ा में पांच साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या उसी के मकान में किराए पर रहने वाले कैब ड्राइवर ने की थी। पुलिस ने पांच दिन बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
2 of 9
khoda girl murder
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के दिन आरोपी युवक शराब के नशे में था और मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहा था। बच्ची खेलते हुए उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक सिंह निवासी कपूरपुरा, जैतपुर कलां आगरा है। उसे खोड़ा थाना क्षेत्र के कोलेवर चौक से मंगलवार सुबह सवा पांच बजे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
khoda girl murder
- फोटो : अमर उजाला
दीपक ओला व उबर दोनों कंपनी में कैब चलाता है। करीब डेढ़ साल से मृतका के घर में किराए पर पत्नी के साथ रह रहा था। करीब डेढ़ माह से उसकी पत्नी एक साल के बेटे को लेकर मैनपुरी मायके गई हुई थी। करीब 20-25 दिन बाद दो अगस्त को वह अपने कमरे पर गया था। उसने शाम को शराब पी और पोर्न वीडियो देखने लगा।
4 of 9
khoda girl murder
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब आठ बजे मकान मालिक की बेटी रोजाना की तरह खेलते हुए उसके कमरे में पहुंच गई। दीपक ने कमरे का दरवाजा और लाइट बंद की और बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर दीपक ने उसका मुंह व नाक दबा दिया और दम घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को छिपाने के लिए उसने पहले थैले में डाला, लेकिन पूरा शव नहीं आ पाया। तब उसने प्लास्टिक की बोरी में शव रखकर मृतका के ताऊ की छत पर रख दिया।
विज्ञापन
5 of 9
khoda girl murder
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची को तलाशने में साथ देकर किया गुमराह एसएसपी ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर परिजन उसे तलाश रहे थे। दीपक उनके साथ भी गया। तीन अगस्त को बच्ची के परिजनों के मुनादी कराने में भी आरोपी साथ रहा, ताकि उस पर किसी को शक न हो। चार अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह काम पर चला गया, लेकिन अपने कमरे का ताला नहीं लगाया, ताकि मकान मालिक को लगे कि वह आसपास ही है।
विज्ञापन
6 of 9
Girl murder
चार अगस्त को ही दीपक के पास किसी दोस्त का फोन पहुंचा। उसने बताया कि बच्ची की हत्या में उस पर शक जताया जा रहा है। इसके बाद दीपक कमरे पर नहीं पहुंचा और फरार हो गया। वह बुलंदशहर के जहांगीरपुर में पहुंचा। मंगलवार को वह दिल्ली जा रहा था, इसी दौरान खोड़ा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
Girl murder
बेटे का जन्मदिन मनाने भी नहीं गया: तीन साल पहले दीपक की शादी हुई थी। चार अगस्त को दीपक के बेटे का पहला जन्मदिन था। उसे जन्मदिन मनाने मैनपुरी जाना था, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वह नहीं पहुंचा। उसे पता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पत्नी व बेटे के पास जाएगा तो पकड़ा जाएगा।
8 of 9
khoda girl murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रेस कांफ्रेंस में ही आरोपी को पीटा: पुलिस लाइंस में एसएसपी दोपहर करीब दो बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान आरोपी को लाया गया। उसी परिसर में मृतका बच्ची के परिवार वाले भी मौजूद थे। आरोपी को देख उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस कस्टडी में ही आरोपी को तीन-चार थप्पड़ लगाए। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। प्रेस कांफ्रेंस से ले जाते वक्त भी पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने दीपक को चांटा जड़ दिया।
वहीं, नरेश नाम के एक पुलिसकर्मी ने पीड़ित परिवार से कहा कि आरोपी जल्द ही छूट जाएगा, इस पर फिर परिवार का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने एसएसपी से उक्त पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग की। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि वह जल्द चार्जशीट दाखिल कर प्रभावी पैरवी कराएंगे। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और आरोपी को सजा मिल सके। पोस्टमार्टम में देरी की शिकायत भी मिली थी। इस पर जांच बैठा दी गई है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।