फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बदलना था प्लेटफॉर्म तो ट्रैक पर उतर गया ये आदमी, चल दी मेट्रो और फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 24 May 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार(23 मई) सुबह मेट्रो ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया वरना इसमें एक शख्स की जान भी जा सकती थी। आखिरी स्लाइड में देखें डरा देने वाला वीडियो...
विज्ञापन

2 of 6
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
दरअसल आज सुबह एक यात्री जिसे प्लेटफॉर्म बदलना था वह सीढ़ियों और एस्केलेटर का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे पटरियों से ही प्लेटफॉर्म बदलने लगा। लेकिन तभी एक मेट्रो वहां पहुंच गई और...
विज्ञापन

3 of 6
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो को आता देख भी पटरियों पर चल रहा शख्स नहीं रुका और तेजी से ट्रेन की दिशा मे भागने लगा। हालांकि मेट्रो ड्राइवर ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया और आपातकालीन स्थिति को भांपते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिया।

4 of 6
delhi metro
इस पूरी घटना का वीडियो कैमरों में कैद हो गया जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। 19 सेकंड के इस वीडियो में वह शख्स लाल शर्ट और नीली जींस में पटरियों पर चलकर दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
दूसरे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश में उसका पांव फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। अगर ड्राइवर ने कुछ सेकंड की भी देरी की होती तो वह मेट्रो के पहियों की नीचे आ जाता और उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना के बाद मेट्रो सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ उसकी पहचान 21 वर्षीय मयूर पटेल के रूप में हुई। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि प्लेटफॉर्म कैसे बदलना है तो वह पटरियों के जरिए मेट्रो बदलने लगा। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे जुर्माने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें