भारतीय वायुसेना आज अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है। वायुसेना परेड के साथ साथ लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाइ पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
air force day
- फोटो : ANI
आज पूरी दुनिया आसमान से सीधे भारत की ताकत देख रही है। 84वां स्थापना दिवस अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में बना लड़ाकू विमान तेजस पहली बार वायुसेना में शामिल किया गया है और फ्लाइ पास्ट में हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
air force day
उसके साथ ही सुखोई समेत कई विमान आसमानी करतब दिखा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शुभकामनाएं दीं।
Saluting all air warriors & their families on Air Force Day. Thank you for protecting our skies. Your courage makes India proud. pic.twitter.com/bCusPOV1nf
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2016
IAF has achieved distinction in defending our skies and delivering vital humanitarian aid and disaster relief #PresidentMukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) October 8, 2016
4 of 5
air force day
पीएम मोदी ने वायुसैनिकों और उनके परिवारों को सैल्यूट किया और देश की सुरक्षा के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- आपके साहस ने देश का सर ऊंचा किया है।
वहीं इसकी वजह से गाजियाबाद में रूट डायवर्जन भी हुआ है। शनिवार सुबह घर से निकलते समय रूट डायवर्जन देखकर निकलें। दरअसल, हिंडन एयरफोर्स-डे के केमद्देनजर टीएचए में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।