पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने नकल कराने वाले मुन्नाभाई गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रवेश पत्र, करीब सवा चार लाख रुपये और नकली दस्तावेज बरामद हुए हैं। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन
नकली थंब इंप्रेशन के जरिए ये गैंग दिलवाता था SSC की परीक्षा
2 of 6
आरोपी चार से पांच लाख रुपये लेकर (एसएससी की परीक्षा) सिपाही, लेखपाल और अन्य परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेते थे। बेरोजगार युवकों को पास कराने के लिए फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा पास कराते थे।
विज्ञापन
नकली थंब इंप्रेशन के जरिए ये गैंग दिलवाता था SSC की परीक्षा
3 of 6
एसटीएफ के एसपी अजय सहदेव ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास कराने वाले आठ मुन्नाभाई को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल फोन, 56 प्रवेश पत्र, परीक्षार्थी के नकली थंब इंप्रेशन, रजिस्टर और सवा चार लाख रुपये और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आगरा और मेरठ क्षेत्र में परीक्षा पास कराने वाला गिरोह सक्रिय हैं।
नकली थंब इंप्रेशन के जरिए ये गैंग दिलवाता था SSC की परीक्षा
4 of 6
मेरठ और आगरा में छापा मारकर सोमवार को बिहार मीठापुर निवासी राकेश उर्फ विक्की, पटना निवासी हरि प्रकाश, बिहार के जहानाबाद निवासी विरेंद्र, बिहार भागलपुर निवासी सोनू मंडल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नकली थंब इंप्रेशन के जरिए ये गैंग दिलवाता था SSC की परीक्षा
5 of 6
इनसे पूछताछ में पता चला कि कुछ और लोग भी इस गिरोह में हैं। इन सभी को साथ लेकर मथुरा के मांट निवासी गौरव, मथुरा के ढूकरी निवासी नटवर, अलीगढ़ के हिसोंल निवासी सुधीर और बिहार के उमदापुर निवासी आकाश को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एसटीएफ डीएसपी राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम ने की है। उन्होंने बताया कि मुन्नाभाई गिरोह का मुखिया सुधीर और राहुल है।
नकली थंब इंप्रेशन के जरिए ये गैंग दिलवाता था SSC की परीक्षा
6 of 6
एसटीएफ डीएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सुधीर और राहुल अलीगढ़ के खैर गांव में एसएससी परीक्षा पास कराने के लिए इंस्टीट्यूट में तैयारी कराता रहा है। इंस्टीट्यूट से युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठता था। अभ्यर्थी तैयार करके एकत्र करते थे।