फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः एक हफ्ते में दिल्ली से छुड़ाई गईं 73 लड़कियां, सभी का नेपाल से है कनेक्शन

Wed, 01 Aug 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
दिल्ली में मंगलवार रात एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस रैकेट में शामिल 39 लड़कियों पहाड़गंज के होटल से छुड़ाया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इन लड़कियों को आजाद कराया। इन लड़कियों को नेपाल से यहां सेक्स रैकेट में शामिल करने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

3 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
इससे पहले स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को ही शाम में वसंत विहार पुलिस थाना क्षेत्र से 18 महिलाओं को छुड़ाया था। यूपी की वाराणसी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मैदानगढ़ी गांव में दबिश देकर 18 और नेपाली महिलाओं को मुक्त कराया गया। इन नेपाली महिलाओं को मध्य एशियाई देशों में भेजा जाने वाला था।

4 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
शिवपुरी थाना, वाराणसी पुलिस ने एजेंट व उसकी नेपाली महिला साथी को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार रात यूपी रवाना हो गई। मुक्त कराई गई 18 नेपाली महिलाओं को मंडी हाउस स्थित शेल्टर होम में रखा गया है। हालांकि किसी महिला ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी महिला ने महरौली थाने में कोई शिकायत दी है।
विज्ञापन

5 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
मैदान गढ़ी से मुक्त कराई गई लड़कियों से मिलने के लिए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष भी शेल्टर होम पहुंची। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व सदस्या किरण नेगी ने इन लड़कियों से बात करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

6 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
पहले तो लड़कियों ने बात करने से मना कर दिया। लेकिन काउंसलिंग के बाद वह बात करने के लिए तैयार हुई। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लाया गया था। 16 लड़कियां नेपाल और 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल से हैं। मुक्त कराई गई लड़कियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

7 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
स्वाति मालीवाल के अनुसार यह लड़कियां गरीब परिवारों से हैं और नेपाल के भूकंप प्रभावी क्षेत्रों से हैं और ज्यादातर ने भूकंप में अपने घरवालों को खो दिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनको शेल्टर होम भेजने के इंतजाम किए हैं। अब वह इन लड़कियों को वापस भिजवाने के लिए नेपाली दूतावास से बात कर रही हैं।

8 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा दिल्ली मानव तस्करी का अड्डा बन गई है। उन्होंने कहा कई बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पुलिस की जवाबदेही तय करने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे कौन लोग हैं जिनको लड़कियों के इस अनैतिक व्यापार से फायदा हो रहा है।

9 of 10
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account

मुनिरका से 25 जुलाई को भी छुड़ाई गई थीं 16 लड़कियां
बीते 25 जुलाई को दिल्ली महिला आयोग ने 16 लड़कियों को मुनिरका से बचाया था। इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से दिल्ली लाया गया था। 

विज्ञापन

10 of 10
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
इन्हें साउथ दिल्ली के मुनिरका इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक कमरे में रखा गया था। इन लड़कियों के पासपोर्ट भी छीन लिए गए थे। इन्हें इराक और गल्फ कंट्री में देह व्यापार के लिए भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें