फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने की उम्र में 'दैत्य' कहलाने लगा ये बच्चा, लेकिन दर्दनाक है इसके पीछे की कहानी

Mon, 09 Jan 2017 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ghost baby
सात महीने के इस बच्चे ने ऐसे असहनीय दर्द को झेला है जिसे उसके लिए बयां करना भी मुश्किल है। उसका ये दर्द मां-बाप के लिए तब और भी पीड़ादायक हो जाता है जब आस-पास के लोग इस मासूम की परेशानी को नजरअंदाज कर इसे 'भुतहा बच्चा' या 'दैत्य बच्चा' जैसे नामों से पुकारते हैं। गौरतलब है कि ये दुनिया का सबसे बड़े सिर वाल बच्चा है। (साभार फोटो व स्टोरीः डेली मेल)
विज्ञापन

2 of 6
ghost baby
असल में इस बच्चे को ऐसी गंभीर बीमारी(हाईड्रोसीफेलस) है जिसकी वजह से इसका सिर सामान्य से कई गुना बड़ा हो गया है। 96 सेंटीमीटर का सिर लिए जब इस बच्चे के मां-बाप अस्पताल पहुंचे तो यह डॉक्टरों के लिए भी बड़ी चुनौती थी कि कैसे इस बच्चे को उसका सामान्य चेहरा लौटाया जा सके। बता दें कि बच्चे को ऐसी बीमारी है जिसमें उसके दिमाग में लगातार तरल पदार्थ (फ्लूड) बन रहा था जिससे उसके सिर का साइज बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
ghost baby
हालांकि जब मृत्युंजय नाम के इस बच्चे को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके दिमाग में जमा हो रहे तरल पदार्थ को ऑपरेशन कर निकालने का फैसला किया।

4 of 6
ghost baby
हालांकि यह फैसला कठिन था लेकिन बच्चे और उसके मां-बाप की परेशानियों को देखकर एम्स ने इसे चैलेंज के रूप में लिया। यही नहीं अगर इस बच्चे के ऑपरेशन के खर्च की बात की जाए तो वो कम से कम 40 लाख से ऊपर (6 हजार पौंड) आता लेकिन अस्पताल प्रशासन इसे बिल्कुल मुफ्त में कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
ghost baby
20 नवंबर को बच्चे को एम्स में भर्ती किया गया। उस वक्त बच्चे के सिर में 5.5 लीटर तरल पदार्थ भरा हुआ था। ऑपरेशन कर अब तक बच्चे के सिर से 3.7 लीटर फ्लूड निकाला जा चुका है। पहले जहां उसके सिर का साइज 96 सेंटीमीटर था अब वो 70 सेंटीमीटर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghost baby
डॉक्टरों की कोशिश लगातार जारी है और उम्मीद है कि मृत्युंजय जल्द ही अपने असल रूप में दिखने लगेगा और उसके ऊपर से भूतहा बच्चे का टैग हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें