फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार लोगों ने देखा ये खूबसूरत नगाड़ा डांस, जमकर थिरके दिल्ली से आए स्टूडेंट

Mon, 06 Feb 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
31वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में वीकेंड पर साठ हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा विदेशी पर्यटकों ने भी मेले का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

2 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने शॉपिंग के साथ-साथ चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। सबसे ज्यादा भीड़ डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों वाले प्लेटफार्म पर लगी रही। 
विज्ञापन

3 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
मेले में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने रविवार की तैयारियां शुरू कर दीं। जाम से निपटने के लिए फरीदाबाद के साथ दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। 

4 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह मेला शुरू होने के साथ दर्शकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे तक मेला परिसर खचाखच भरा नजर आया। दर्शकों की भीड़ देखकर न केवल मेला प्रशासन उत्साहित दिखा, बल्कि देश-विदेश से आए हस्तशिल्पियों के चेहरे भी खिले नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
मेला परिसर में बनाए गए फूड कोर्ट में भी लोगों की काफी चहल पहल दिखी। लोगों ने थीम स्टेट झारखंड के साथ-साथ राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी व्यंजनों का जमकर स्वाद चखा। मेला परिसर में बंचारी के ढोल नगाड़े पर पर्यटकों ने खूब ठुमके लगाए। साथ ही सपेरा पार्टी ने भी बीन की धुन पर दर्शकों को झुमाया।
विज्ञापन

6 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में बड़ी चौपाल पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों के साथ मेले में आए विदेशी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने सबसे पहले पॉप गीतों और बैंड की धुनों पर अपनी प्रस्तुति दी। मध्य एशियाई देशों किर्गिस्तान और कजाकिस्तान से पहुंची महिला कलाकारों ने भारतीय गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

8 of 8
surajkund fair - फोटो : अमर उजाला
इन कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वीकेंड पर स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें