फरीदाबाद के पन्हेड़ा गांव निवासी सुरजीत के होश मंगलवार को उस वक्त उड़ गए, जब उसे पता चला कि उसकी स्विफ्ट कार में छह फुट का अजगर है। वह 25 किलोमीटर से अजगर लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्विफ्ट कार से निकला अजगर, उड़ गए होश
2 of 7
अपने गांव से फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भाई के इलाज के लिए आए सुरजीत को जब पता चला तो वह हिम्मत दिखाते हुए कार सेक्टर-17 स्थित वन्य प्राणी विभाग के दफ्तर ले गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्विफ्ट कार से निकला अजगर, उड़ गए होश
3 of 7
जहां सपेरों और वन्य प्राणी विभाग की टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद अजगर को काबू किया। पन्हेड़ा गांव निवासी सुरजीत अपने भाई नरेंद्र की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था।
तस्वीरें: स्विफ्ट कार से निकला अजगर, उड़ गए होश
4 of 7
उन्होंने बताया कि रात में कार का शीशा खुला छूट गया था। सुबह अस्पताल पहुंचने पर रिपोर्ट निकालने के लिए डैश बोर्ड खोलने लगा तो खुला नहीं। देखा तो उसमें अजगर फंसा था।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्विफ्ट कार से निकला अजगर, उड़ गए होश
5 of 7
कार बंद करके आनन-फानन सरपंच को सूचना दी, जहां से उन्होंने तत्काल वन्य प्राणी विभाग को सूचित करने की बात कही।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्विफ्ट कार से निकला अजगर, उड़ गए होश
6 of 7
सुरजीत ने बताया कि डर के बावजूद कार लेकर सेक्टर-17 स्थित वन्य प्राणी विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां रेस्क्यू में डैश बोर्ड खोलने और उसे पकड़ने में दो घंटे लगे।
उधर, वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर डेल चंद ने बताया कि छह फुट का अजगर था। वन्य प्राणी विभाग के साथ दो सपेरों ने उसे पकड़ा, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।