फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचे जेएनयू के 50 घायल छात्र, एक की हालत नाजुक

Tue, 19 Nov 2019 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू के घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल फीस बढ़ोत्तरी को लेकर जेएनयू से संसद तक विरोध मार्च निकालने वाले छात्र सोमवार देर रात एम्स के ट्रामा सेंटर उपचार के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक छात्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
घायल छात्र का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू विवि के अन्य छात्रों ने घायल की पहचान शशिभूषण के रुप में की है। सोमवार रात करीब 10 बजे तक जेएनयू के 50 छात्र उपचार कराने अस्पताल पहुंचे। वहीं सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कई पुलिसकर्मी ने वहां आपातकालीन वार्ड में जाकर उपचार कराया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रों को बल पूर्वक खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इनमें से कितने पुलिसकर्मी कितने घायल हैं? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। एम्स के ट्रामा सेंटर में मौजूद छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया था जिसमें उनके साथी शशिभूषण को गंभीर चोटें आई हैं। 

4 of 5
जेएनयू में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
यह भी जा रहा है कि शशि को दृष्टि संबंधित परेशानी है। वह विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं था लेकिन पुलिस ने उस पर बल प्रयोग किया। उधर जेएनयू छात्रों को लेकर एम्स प्रबंधन की ओर से आधिकारिक जानकारी देर रात तक नहीं दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने बल पूर्वक जेएनयू छात्रों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
ट्रामा सेंटर के निदेशक डॉ. राजेश मल्होत्रा और चिकित्सा अधीक्षक ने भी कोई जबाव नहीं दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें