फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पांच दिन के इस बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाई सुषमा स्वराज की एक कोशिश

Sun, 29 Jan 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : ani
सोशल मीडिया के जरिये लोगों की मदद करने के लिए मशहूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फिर से चार दिन के शिशु के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आईं।
विज्ञापन

2 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : सोशल मीड‌िया
सुषमा की मदद से इस नवजात के माता-पिता ने इलाज के लिए उसे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराने का फैसला किया है। यह बच्चा दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। 23 जनवरी को देवेश शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा ने यहां के स्थानीय अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। उसकी रक्त की धमनी में गंभीर खराबी है, जिसकी तुरंत सर्जरी जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : ani
भोपाल के डॉक्टरों के हाथ खड़े कर देने के बाद देवेश ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके सुषमा से अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

4 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : ani
सुषमा ने उसके जवाब में मदद करने का भरोसा दिया और देवेश का फोन नंबर देने को कहा ताकि उनके स्टाफ उससे संपर्क कर सकें। बाद में सुषमा के स्टाफ ने बच्चे के पिता से सभी मेडिकल रिपोर्ट मंगवाकर उसे दिल्ली स्थित एम्स भेजा।
विज्ञापन

5 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : ani
विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार शाम को ही ट्वीट करके जानकारी दी कि बच्चे के इलाज की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम्स में लाया गया बच्चा - फोटो : ani
सुषमा स्वराज की मदद के बाद बच्चे को शुक्रवार शाम एय‌रल‌िफ्ट कर द‌िल्ली लाया गया। एम्स के कार्डिएक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. बलराम ऐरन ने कहा कि शिशु की तुरंत सर्जरी जरूरी है। बच्चे के प‌िता देवेश ने सुषमा स्वराज की मदद के ल‌िए उनका और पीएमओ का शुक्र‌िया अदा क‌िया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें