कोरोना मरीज
- फोटो : amar ujala
गंभीर मरीज दूसरे बीमारी से पीड़ित
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले ज्यादातर गंभीर मरीज हैं, जिन्हें कोरोना के अलावा दूसरे अन्य गंभीर बीमारी भी हैं। इसमें कैंसर, टीबी व अन्य बीमारी शामिल हैं। वहीं ऐसे मरीज भी हैं जिन्हें डायलिसिस करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकनायक अस्पताल में अभी छह गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना से मरीज संक्रमित जरूर हो रहे हैं, लेकिन इस बार मृत्युदर काफी कम है। कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए।