दिल्ली में बारिश
- फोटो : amar ujala
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बौछारें दर्ज हुई हैं। इस कड़ी में रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में राहत की बौछार पड़ सकती हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।