हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए रविवार को फरीदाबाद में हुई मैराथन में फिल्मी सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। इसमें 45 हजार लोग एक साथ दौड़े। सड़क पर उतरीं। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली-एनसीआर से भारी संख्या में लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया। फरीदाबाद में आयोजित हुई मैराथन में डिजिटल इंडिया की झलक भी दिखी। पहली बार परिणाम चिप के आधार पर जारी किए गए।
विज्ञापन
2 of 7
half marathon
- फोटो : अमर उजाला
मैराथन में बात संख्या की हो या अनुशासन की सब कुछ अनूठा था। चक दे इंडिया, जय हो, दंगल फिल्म के गीतों ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। सेक्टर 12 का हुडा मैदान भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
half marathon
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7:40 बजे मैराथन शुरू हुई, लेकिन सुबह 5 बजे से ही लोगों का हुजूम हुडा मैदान में उमड़ने लगा था। कोई पैदल तो कोई दुपहिया और साइकिल पर सवार होकर इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा। मैराथन शुरू होने से पहले म्यूजिक के जरिए लोगों में जोश भरा गया। फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऋचा शर्मा, सोना महापात्रा, मशहूर हरियाणवी रैपर एमडी और केडी, हरियाणा के हास्य कलाकार महावीर गुड्डू, पंजाबी गायक शंकर साहनी की मौजूदगी ने लोगों में उत्साह का संचार किया।
4 of 7
half marathon
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर को देखने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह था। शक्ति कपूर जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिावादन किया। उन्होंने माइक हाथ में लिया तो सीटियां और तालियां बजने लगी। शक्ति कपूर लोगों के मन की बात समझ गए और उन्होंने अपने मशहूर डायलॉग सुनाने शुरू किए। जैसे ही शक्ति कपूर ने आऊ...शब्द मुंह से निकाला तो पूरा मैदान शोर से गूंज उठा। शक्ति कपूर ने कहा कि 'मेरा नाम क्राइम मास्टर गोगो। आंखे निकाल कर गोटिया खेलता हूं...दुनिया जानती है।
विज्ञापन
5 of 7
half marathon
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी, जिला उपायुक्त समीरपाल सरो, निगमायुक्त सोनम गोयल आदि भी मैराथन में भागीदारी के लिए लोगों के बीच उपस्थित थे। केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
6 of 7
half marathon
- फोटो : अमर उजाला
मुस्तैद दिखी पुलिस
पुलिस ने हुडा मैदान से लेकर मैराथन के सभी रूटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की हुई थी। नौ प्रमुख स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए थे। सेक्टर 11, 14, 15, 16, 17 और बाईपास रोड पर हर ओर पुलिस की निगरानी थी। हालांकि, सुबह का समय और रविवार का दिन होने के कारण सड़कें खाली थीं, ऐसे में लोगों को रूट डायवर्जन से परेशानी नहीं हुई लेकिन एहतियाती तौर पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद थी। मैराथन में डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस भी तैनात रही।
सुबह 7:39 बजे सबसे पहले 21 किलोमीटर श्रेणी में पुरुष वर्ग और इसके बाद महिला वर्ग को रवाना किया गया। 7:50 बजे 11 किलोमीटर श्रेणी में पुरुष व महिलाओं को रवाना किया गया, जबकि 5 किलोमीटर श्रेणी में 8:27 बजे मैराथन को रवाना किया गया। मैराथन में कुछ धावक एक बड़ा तिरंगा हाथों में फैलाए दौड़े। जहां-जहां सड़कों से मैराथन निकली। सड़क किनारे खड़े लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।