नोटबंदी के 100 दिन पूरे होने के बाद भी लोगों को आज से दो दिन बाद कैश की भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारण जानने के लिए आगे पढ़ें खबर...
विज्ञापन
2 of 10
demo pic
सोमवार को शहर के बैंकों में जीरो कैश (पैसा नहीं होना) हो सकता है। यानी हो सकता है कि बैंक आपको पैसा देने से इनकार कर दें। वजह, बैंकों के पास पैसा नहीं होना है।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की कमी की वजह से कानपुर आरबीआई से पिछले एक सप्ताह से पैसा नहीं आने से ऐसी हालत हो गई है। इसके विकल्पों पर बैंक अधिकारी मंथन कर रहे हैं।
अधिकांश सरकारी और प्राइवेट बैंक पैसा देने में असमर्थ होंगे
4 of 10
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को नोटबंदी को लेकर 100 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन उपभोक्ताओं की दिक्कत अभी खत्म नहीं हुई है। कभी एटीएम या बैंक से पैसे मिल जाते हैं तो कभी नहीं।
विज्ञापन
5 of 10
नोट बदलने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह का कहना है कि गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और नोएडा के चेस्ट में कानपुर आरबीआई से पैसा नहीं आ पा रहा है। चूंकि पैसा लाने के लिए जिले की पुलिस जाती है, लेकिन यह सभी पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में दूसरे जिलों में गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
नोट बदलने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा पैसा लाने का काम नहीं हो पा रहा है। इस बाबत एलडीएम की ओर से गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के डीएम से भी बात की गई है। यही नहीं केनरा बैंक ने ई-मेल कर मदद मांगी है।
विज्ञापन
7 of 10
note
- फोटो : ani
एलडीएम की ओर से यही ई-मेल दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों को फारवर्ड किया गया है। इसमें कानपुर आरबीआई से पैसा लाने के लिए पुलिसकर्मियों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।
8 of 10
note
- फोटो : ani
अगर ऐसे ही हालात रहे तो सोमवार को अधिकांश सरकारी और प्राइवेट बैंक पैसा देने में असमर्थ होंगे। चूंकि उनके पास जो पहले से पैसा था, वह खत्म होने के कगार पर है।
9 of 10
note
यही नहीं एटीएम पर भी इसकी मार पड़ने वाली है। जिन एटीएम में पैसा नहीं है, उसमें आगे पैसा आने की संभावना न के बराबर है। वहीं बैंकों के ब्रांच भी एटीएम में पैसा नहीं डाल रहे हैं।