डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि टायर फटने केबाद जब डंपर रुका तो चालक मो. तारीफ ने भागने का प्रयास किया। वह डंपर से उतरकर भागने लगा। लेकिन आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
2 of 9
आखिर में टायर में गोली मारकर गाड़ी को रोका गया और सिपाही को बचा लिया गया। चालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अपहरण का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंदिर मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। डंपर में रेत भरा हुआ था और पुलिस इसे रेत माफिया के एंगल से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
3 of 9
पीसीआर के डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि शंकर रोड-रिज रोड के गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर पुलिसकर्मी बुधवार रात 11:15 बजे संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस सिपाही दिनेश ने गुड़गांव की तरफ से आ रहे एक डंपर को चेकिंग के लिए रोका। दिनेश ने हेल्पर साइड से डंपर के कागजात मांगे।
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
4 of 9
हेल्पर ने कागजात नहीं दिए तो सिपाही दिनेश डंपर के ऊपर चढ़ गया और ड्राइवर से कागजात मांगने लगा। इस दौरान चालक मो. तारीफ ने डंपर स्टार्ट दिया। दिनेश खिड़की पर लटका रहा। हेल्पर ने उसके हाथ पकड़ लिए। मौके पर मौजूद पीसीआर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
5 of 9
करीब एक दर्जन पीसीआर डंपर का पीछा करती रहीं। डंपर को कई जगहों पर बैरीकेड लगाकर और पीसीआर वैन को आगे कर रोकने का प्रयास किया गया, मगर चालक ने डंपर नहीं रोका। डंपर का पीछा कर रही पीसीआर वैन विक्टर-55 के प्रभारी किशन ने बताया कि उनकी पीसीआर बिड़ला मंदिर पर थी। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही उसने डंपर का पीछा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
6 of 9
डंपर शंकर रोड, करोलबाग, हनुमान मंदिर गोलचक्कर होते हुए पंचकुइयां रोड पहुंच गया था। हवलदार किशन का कहना है कि उसने पीसीआर से कई बार आवाज लगाकर चालक को गाड़ी रोकने के कहा था। कुछ पीसीआर कर्मियों ने डंपर के शीशे में पत्थर भी मारे। डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि इस मामले को रेत माफिया से जोड़कर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
7 of 9
किशन ने बताया कि पंचकुइयां रोड पर चालक ने डंपर को पीसीआर के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया था। उसने पीसीआर को बचा लिया था। मगर पीसीआर की पीछे की रेड लाइट टूट गई थी। उसे बिड़ला मंदिर के पास डंपर के टायर में एक गोली मारी। यहां पर डंपरनहीं रुका। इसके बाद उसने पंचकुइयां रोड पर डंपर के टायर में दो गोली और मारी।
सिपाही को लटका कर 4 किमी तक दौड़ता रहा ये ड्राइवर
8 of 9
इससे डंपर का टायर फट गया और कुछ दूर आगे जाकर डंपर रुक गया। एक दर्जन पीसीआर करीब 15 से 20 मिनट डंपर का पीछा करती रहीं। हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर पीसीआर ने डंपर को घेर लिया था। डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि टायर फटने केबाद जब डंपर रुका तो चालक मो. तारीफ ने भागने का प्रयास किया। वह डंपर से उतरकर भागने लगा।
मगर हवलदार ने पीछाकर उसे दबोच लिया। जबकि हेल्पर फरार होने में कामयाब हो गया। मो. तारीफ गांव झरौछा, गुड़गांव का रहने वाला है। वह डंपर में मेवात से रेत ला रहा था। उसे रेत करोलबाग पहुंचना था। बताया जा रहा है कि उसके पास डंपर के कागजात नहीं थे।