फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलाख के हत्यारोपी की जेल में मौत के बाद बिसाहड़ा में बढ़ा तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 06 Oct 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले दादरी में गोवंश की हत्या के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए इकलाख की हत्या के एक आरोपी रवि की कल जेल में मौत हो गई। रवि की मौत के बाद से ही बिसाहड़ा गांव में तनाव व्याप्त है। बुधवार (6 अक्टूबर) सुबह ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव में यूपी सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। साथ ही सीएम अख‌िलेश यादव का पुतला भी जलाया। मौके की गंभीरता को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
गांववाले रवि की मौत को लेकर काफी आक्रोशित हैं और उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वो उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

3 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिसाहड़ा की महिलाएं पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर हैं और इकलाख के ‌परिवार के लोगों की गोहत्या मामले में गिरफ्तारी की मांग भी कर रही हैं।

4 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
रवि के परिजनों की मांग है कि उन्हें 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिजनों को नौकरी, जेलर के खिलाफ मुकदमा और जान मोहम्मद की गिरफ्तारी भी हो।
विज्ञापन

5 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
बता दें बिसाहड़ा गांव के लोगों ने आज यूपी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते हुए सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन

6 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
तनाव के माहौल के बीच बिसाहड़ा में एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, एसडीएम समेत कई थाना प्रभारी पहुंचे। मौके की गंभीरता को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
आज गांव की सभी दुकानें र‌व‌ि की मौत के शोक में बंद हैं।

8 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
गांव के शिव मंदिर पर पंचायत शुरू हो चुकी हैं। वहीं गांव की मुस्लिम बस्ती में पीएसी के जवानों ने पेट्रोलिंग की व जवान मुस्लिम परिवार के घरों पर तैनात कर द‌िए गए हैं।

9 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से वापस लौटते बच्चे।

10 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंकते ग्रामीण।

11 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
रव‌ि के पर‌िवार के साथ साध्वी।

12 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने फैसला ‌क‌िया है क‌ि वो रव‌ि का शव घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करेंगे।

13 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि गांववालों ने बजरंग दल के सत्य पाल बजरंगी के नेतृत्व में रैली निकाली।

14 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है ‌क‌ि रव‌ि के पर‌िवार के लोगों का आरोप है क‌ि पुल‌िस के मारने पीटने से उसकी मौत हुई जबक‌ि पुल‌िस का दावा है क‌ि रव‌ि की मौत च‌िकनगुन‌िया से हुई है।
विज्ञापन

15 of 15
dadri - फोटो : अमर उजाला
रव‌ि की डेढ़ साल की बच्ची गोद में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें