फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के डॉग स्क्वॉयड दस्ते में शामिल हुए 30 लैब्राडोर

Tue, 05 Apr 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डॉग स्क्वॉयड दिल्ली पुलिस - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
मेरठ स्थित सेना के रिमाउंट वैटेनरी कोर से प्रशिक्षित रिट्रिवर नस्ल के 30 लैब्राडोर को दिल्ली पुलिस के डॉग स्क्वॉयड दस्ते में शामिल कर लिया गया। सोमवार शाम इंडिया गेट के लॉन में आयोजित एक समारोह में डॉग ने अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम में उपराज्यपाल नजीब जंग, दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा समेत कई आला पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

2 of 5
डॉग स्क्वॉयड दिल्ली पुलिस - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ष 2010 में राजधानी में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 70 डॉग को प्रशिक्षित कर डॉग स्क्वॉयड दस्ते में शामिल किया गया था। उस समय दिल्ली पुलिस के पास सौ प्रशिक्षित डॉग थे। पुराने डॉग के सेवानिवृत्त होने व कुछ की प्राकृतिक मौत के बाद इसकी संख्या घटकर 30 रह गई थी। अब 30 लैब्राडोर के शामिल होने से दस्ते में डॉग की संख्या 60 हो गई है। 60 में से 45 को विस्फोटक सूंघने में महारत हासिल है। वहीं, 15 साक्ष्य ढूंढने में माहिर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डॉग स्क्वॉयड दिल्ली पुलिस - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने 18 मार्च को मेरठ स्थित सेना के रिमाउंट वैटेनरी कोर से प्रशिक्षित 30 लैब्राडोर को लिया। दस्ते में शामिल डॉग से आत्मीयता बढ़ाने और उनके साथ घुलने मिलने के उद्देश्य से पुलिस के डॉग हैंडलर्स ने पांच दिन पुराने हैंडलर्स के साथ बिताए। दिल्ली पुलिस के दस्ते में तैनात डॉग अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, ट्रेड फेयर, व्यस्त बाजारों, प्रमुख समाधियों, प्रमुख मंदिरों तथा अन्य बड़े आयोजनों के समय विस्फोटकों का पता लगाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

4 of 5
डॉग स्क्वॉयड दिल्ली पुलिस - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसके अलावा स्क्वॉयड में तैनात डॉग भारत व पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित जांच करते हैं। दिल्ली पुलिस के डॉग हैंडलर्स दस्ते में करीब डेढ़ सौ जवान शामिल हैं, जो दिन-रात इनकी देखभाल करते हैं। डॉग घरों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। समय-समय पर डॉग की मेडिकल जांच करवाने के साथ-साथ उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉग स्क्वॉयड दिल्ली पुलिस - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
रिक्की, मेसी, मन्नत और प्लेड ये नाम हैं दिल्ली पुलिस में शामिल हुए लैब्राडोर डॉग के। इनकी खासियत के बारे में हैंडलर विद्या सागर ने बताया कि अभी दस दिन पहले ही वे इनसे जुड़े हैं। दस दिन में ही डॉग ने उनके इशारे पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से सबसे तेज कौन है, लेकिन इन्हें जिनकी महारत हासिल है, उसे बखूबी अंजाम देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें