साल 2012 में मानेसर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में भड़की हिंसा और उसके बाद हुई आगजनी मामले में कोर्ट ने आज 148 आरोपियों में से 31 लोगों को दोषी करार दे दिया है। अन्य को कोर्ट ने रिहा कर दिया। आइए जानते हैं 2012 में कैसे भड़की थी वो हिंसा जिसने बाद में प्लांट के महाप्रबंधक की जान ले ली थी। (सभी फोटोः जितेंद्र राठी/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 10
जला हुआ मारुति प्लांट
- फोटो : REUTERS
गौरतलब है कि उस साल प्लांट का सुपरवाइजर कम वेतन पर अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती कर रहा था जिसकी वजह से प्लांट में पहले से कार्यरत श्रमिक नाराज थे। इसी कारण एक श्रमिक और सुपरवाइज के बीच विवाद हो गया। जो बाद में खूनी हिंसा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
3 of 10
maruti
बेरहमी से पिटाई के बाद जिंदा जले थे जीएम
मानेसर के मारुति कारखाने में बुधवार शाम श्रमिकों की मारपीट व आगजनी के बाद मिला शव कंपनी के महाप्रबंधक [एचआर] अवनीश कुमार देव का निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके जिंदा जलने की बात सामने आई। शव की पहचान महाप्रबंधक के साले ने होठ, दांत और झुलसने बचे गाल के थोड़े से हिस्से पर निशान देखकर की।
4 of 10
maruti
गौरतलब है कि श्रमिक व सुपरवाइजर के बीच साल 2012 में विवाद हुआ था तो उसके बाद यूनियन नेताओं के भड़काने पर श्रमिकों के तांडव के बाद से महाप्रबंधक अवनीश कुमार लापता थे। उसी दिन रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने पेंट शॉप से एक जला शव बरामद किया था। तभी कयास लगाए जा रहे थे कि शव अवनीश का हो सकता है। पुष्टि अगले दिन अपराह्न साढ़े तीन बजे डीसीपी महेश्वर दयाल ने की।
विज्ञापन
5 of 10
maruti
मूल रूप से अवनीश एजी कॉलोनी, कडरू, रांची के रहने वाले थे। वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित शिवालिक पार्क में रहते थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया था कि अवनीश के दोनों पैर टूटे थे। उनके पेट व सिर में भी चोट थी। इससे पता चलता है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। लेकिन मौत आग में जलने से हुई।
विज्ञापन
6 of 10
maruti
एसाआईटी को सौंपी गई थी जांच
इस घटना में तीन जापानी अधिकारी समेत कुल 46 लोग घायल हुए थे। सरकार ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी थी।
बर्खास्त कर्मियों पर आरोप है कि वह मारुति-सुजुकी के मानसेर प्लांट में आगजनी और तोड़फोड़ में संलिप्त थे। एचआर मैनेजर की हत्या भी उस दौरान हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
maruti
148 को बनाया था आरोपी
इन सभी मामलों में 148 मारुति कर्मियों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से एक-दो जमानत पर बाहर है। अन्य 147 आरोपी अभी भी जेल में हैं। दो और आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट में है। इसी माह उसकी सुनवाई है।
8 of 10
maruti
किन मामलों में हुआ था केस दर्ज
आरोपियों पर हिंसा, आगजनी, कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और महाप्रबंधक की हत्या का आरोप लगाया गया था।
9 of 10
maruti
- फोटो : अमर उजाला
2300 कर्मचारी हुए थे बर्खास्त
मारुति के मानेसर प्लांट में 18 जुलाई, 2012 को हिंसा के बाद तकरीबन 2,300 कर्मचारी बर्खास्त किए गए थे। इसमें 546 स्थाई कर्मचारी, 1,800 कांट्रैक्ट सहित कैजुलअ और ट्रेनी थे। बता दें कि 2012 में हुई हिंसा में मारुति प्लांट के महाप्रबंधक अवनीश कुमार देव जलकर मर गए थे।