दिल्ली एनसीआर में सोमवार का दिन कहर लेकर आया। (फोटो: पीटीआई) सोमवार सुबह हुए अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। नोएडा का ये दर्दनाक हादसा एक बस और ट्राले की टक्कर से हुआ है। नोएडा में दो बड़े सड़क हादसों में 6 लोगों की जान चली गई और अन्य हादसों में भी 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं दिल्ली में हुए दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।