दिल्ली में हो रही पिछले दो दिनों की छिट-फुट बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया है। (सभी फोटोः अमर उजाला, दिल्ली) पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में तो इतना पानी भर गया कि हाईवे के ऊपर गाड़ियों का चलना भी मुश्किल हो गया। कई घरों में पानी घुस जाने के कारण कई लोगों को घर छोड़कर भी भागना पड़ा। इससे पहले दिल्ली प्रशासन बारिश से निबटने के लिए सभी उपाय कर लेने का दावा कर रही थी। लेकिन छिट-फुट बारिश ने दिल्ली पुलिस के सभी दावों की पोल खोल दी।