दिल्ली में जन्मे मशहूर शायर निदा फाजली का आज 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके जाने से साहित्य जगत ही नहीं फिल्म जगत में भी एक खालीपन सा आ गया है। बता दें कि उन्होंने सिर्फ शायरी व कविताएं ही नहीं लिखी बल्कि फिल्मों के लिए भी कई मशहूर गीत लिखे।
विज्ञापन
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
2 of 13
फिल्म सरफरोश के गाने 'होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है' जैसे लोकप्रिय गाने लिखने वाले निदा फाजली का जन्म सन 12 1938 में दिल्ली के कश्मीरी परिवार में हुआ था।
विज्ञापन
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
3 of 13
हालांकि उनका जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई सब कुछ ग्वालियर में हुआ और जब वो लिखने लगे तो वो मुंबई में बस गए। लेकिन दिल्ली उनसे बहुत दूर था ये नहीं कहा जा सकता।
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
4 of 13
निदा फाजली ने हमेशा दिल्ली की सियासत को झकझोरा। उन्हें जो बात पसंद न आती थी वो हमेशा उसे कह देते।
विज्ञापन
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
5 of 13
उन्हें पता था कि इस दौर की मीडिया क्या जवाब चाहती है। अगर उनका इंटरव्यू लेने कोई आता था तो वो वही कहते थे जिससे सुनने के लिए वो आया था। उन्होंने फिल्म सुर के लिए भी गीत लिखे हैं।
विज्ञापन
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
6 of 13
निदा फाजली दिल्ली का मुशायरा कभी मिस नहीं करते थे। दिल्ली के हर मुशायरे में वो जरूर पहुंचते थे और उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटती थी।
विज्ञापन
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
7 of 13
हाल ही में गाजियाबाद में एक मुशायरा हुआ था जिसमें वो आए थे वहां उन्हें सम्मानित भी किया गया था।
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
8 of 13
भारत-पाक बंटवारे का टीस उनके दिल में हमेशा रहा इसलिए उनकी ज्यादातर रचनाएं बंटवारे के दर्द को बयां करती थीं। 'हम लबों से कह न पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी, और वो समझे नहीं ये खामोशी क्या चीज है।'
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
9 of 13
पिछले साल दिल्ली में कई मशहूर शायरों ने मिलकर निदा फाजली के काम को सम्मान देने के लिए एक मुशायरे का आयोजन किया जिसका नाम रखा 'अदबी कॉकटेल।'
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
10 of 13
उनकी कुछ बेहद ही मशहूर शायरियां: 'दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है, मिल जाए तो मिट्टी है, खो जाए तो सोना है।' फिल्म सरफरोश के होश वालों को खबर क्या भी निदा फाजली ने ही लिखा है।
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
11 of 13
'पास रहकर, जुदा सी लगती है , जिंदगी बे, वफा सी लगती है... मै तुम्हारे, बगैर भी जी लूँ , ये दुआ बद दुआ, सी लगती है।'
मशहूर शायर निदा फाजली का है दिल्ली से गहरा नाता
12 of 13
'मुँह की बात सुने हर कोई दिल के दर्द को जाने कौन आवाज़ों के बाज़ारों में ख़ामोशी पहचाने कौन ।'