फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने घर में ही बना दी जवान बेटे की कब्र

विज्ञापन
1 of 5
महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जो लोगों का मां जैसे रिश्ते से भी यकीन उठाने के लिए काफी है। बता दें कि रविवार को एक 15 वर्षीय लड़के की लाश को पुणे के एक घर से खोद कर निकाला। यह लड़का दिल्ली का निवासी है।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने घर में ही बना दी जवान बेटे की कब्र

2 of 5
पुलिस को शक है कि उसका कत्ल उसकी मां और मां के प्रेमी ने मिलकर किया है और बाद में उसे कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। मां और उसका प्रेमी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने घर में ही बना दी जवान बेटे की कब्र

3 of 5
जानकारी के अनुसार लड़के का नाम निकोलस उर्फ निक्कू है जो पिछले सितंबर से ही दिल्ली से लापता चल रहा है। तब ही से निकोलस के नाना जोसफ पॉल अपने नाती को तलाश रहे हैं और उन्होंने दिल्ली पुलिस में अपने नाती के गुमशुदगी की रिपोर्ट भ‌ी लिखाई है।

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने घर में ही बना दी जवान बेटे की कब्र

4 of 5
जानकारी के अनुसार लड़के की मां वरीता उर्फ रितु (40) दक्षिण दिल्ली की रहने वाली है। उसका एक प्रेमी है युनिस अली जो मुंबई में रहता है। रितु अपने बेटे निकोलस के साथ पिछले साल ही पु‌णे रहने के लिए चली गई थी। दिसंबर में रितु के प्रेमी युनिस ने निकोलस के नाना जोसफ को फोन कर बताया था कि निकोलस ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने घर में ही बना दी जवान बेटे की कब्र

5 of 5
इसके बाद जोसफ ने दिल्ली पुलिस को इस बात की इत्तलाह की। पुलिस ने रितु और अली को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उनके फोन नहीं मिले। निकोलस के नाना का कहना है कि रितु के पहले पति से तीन बच्चे थे जिसमें एक उनकी बड़ी और एक छोटी बेटी पाल रही है और निकोलस को वो पाल रहे थे। उन्होंने युनिस और रितु दोनों को ही ‌अपराधी बताया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें