कौन नहीं चाहता कि वह खुश रहे लेकिन खुशी पाने के लिए जरूरी है कि हम खुद में घर कर चुकी उन सच्चाइयों को स्वीकार करें जिन्हें हम स्वीकार करने से कतराते हैं। आइए जानते हैं अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे 11 सच जिन्हें स्वीकार करना भले ही आसान नहीं है लेकिन उन्हें स्वीकार करने की ताकत हमें असीम शांति और खुशी दे सकती है।
विज्ञापन
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
2 of 12
हम अक्सर दुःखी रहते हैं क्योंकि हमारे बॉस या मां-बाप या कुछ करीबी लोग हमेशा हमारी गलतियों या कमियों की ओर इशारा करते रहते हैं। लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा कि कुछ लोग ऐसे ही होते हैं और उनकी आलोचना को स्वीकार करने की क्षमता हमें खुद में विकसित करनी होगी।
विज्ञापन
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
3 of 12
अक्सर हम दुःखी हो जाते हैं क्योंकि जिसे हम अपना करीबी मानते हैं या जिसे हम प्यार करते हैं वह हमारे हिसाब से नहीं चलता। हम उसकी जिंदगी में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं और उसे नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं जबकि हमारी शर्तों पर जीने से इंकार कर देता है। इसलिए हमें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि कोई हमारे कितना भी करीब क्यों न हो हम उसके जीवन को नियंत्रित नहीं कर सकते।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
4 of 12
जब हम कुछ नहीं कर पाते या असफल होते हैं तो अक्सर परिस्थितियों या दूसरों को इसके लिए दोषी बताना शुरु कर देते हैं। इस चक्कर में और भी दुःखी हो जाते हैं। जो चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं उन्हें दोष देने की बजाय जो कुछ हम कर सकते हैं उस पर ज्यादा उर्जा लगाएं तो हम खुश रह सकते है और जीवन में कुछ बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
5 of 12
दुनिया में कुछ भी पूरी तरह सही या पूरी तरह गलत नहीं होता। हम उसे किस ढंग से देखते हैं यानि हमारा नजरिया ही सबकुछ निर्धारित करता। कई बार ऐसा होता है कि हमें कोई निर्णय बेहद बचकाना लगता है लेकिन दूसरे को वही फैसला सबसे सही लग सकता है। ऐसे में विवाद में पड़ने निराश होने की बजाय अगर हम दूसरे के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें तो दूःखी होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
6 of 12
जरूरी नहीं है कि आप किसी को जितना चाहते हैं बदले में वह भी आपको उतना ही प्यार दे। लेकिन हम उसे बुरा आदमी समझ बैठते हैं और खुद को दुःखी कर लेते हैं जबकि संभव है कि जिसे आपने बहुत प्यार किया हो वह आपके प्यार के काबिल ही न रहा हो?
विज्ञापन
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
7 of 12
लोग जो कहते हैं जरूरी नहीं कि उसे उतनी ही गंभीरता से लेते हैं। लेकिन अक्सर हम दूसरों की तारीफ या उनके कमेंट को गंभीरता से ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं जबकि हमारा सही मूल्यांकन खुद हमसे बेहतर कोई दूसरा नहीं कर सकता।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
8 of 12
बहुत सी ऐसी आदतें होती हैं जिन्हें हम दूसरों में देख कर परेशान हो जाते हैं लेकिन अगर हम खुद को गौर से देखें पाएंगे कि हमारे अंदर भी बहुत सी ऐसी आदतें होती हैं जो शायद दूसरों को बिल्कुल पसंद न आएं। इसलिए दूसरों की आदतों से दुखी होने की बजाय अगर हम खुद की आदतों में सुधार लाने की कोशिश करें तो ज्यादा खुश रह सकते हैं।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
9 of 12
हमारे दुःखी होने का कारण अक्सर यह बहाना होता है कि हमें वह नहीं मिला जो हम चाहते थे या जिसके हम काबिल हैं। जीवन ऐसा ही है इसमें कई बार अनचाहे ही बहुत कुछ मिल जाता है और कभी कभी चाह कर भी कुछ नहीं मिलता। इससे बहुत ज्यादा खुश या निराश होने की बजाय हमें अपने प्रयास और उसकी ईमानदारी पर खुद को परखने की कोशिश करनी चाहिए।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
10 of 12
हम हमेशा दूसरों को अच्छा या बुरा की श्रेणी में रखने की कोशिश करते हैं। जैसे ही कोई हमें बुरा कहता है हम दुःखी हो जाते हैं। जबकि दूसरा हमारे बारे में क्या सोचता है यह उसके लिए समस्या होनी चाहिए न कि हमारे लिए। इसलिए खुश रहना चाहते हैं तो दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी परवाह बिल्कुल न करें बल्कि अपने काम पर फोकस करें।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
11 of 12
ऐसा नहीं है कि दूनिया आपके इर्द-गिर्द ही घूम रही है। ज्यादातर लोगों को यह बिल्कुल परवाह नहीं होती है कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। अगर आप दूसरों की दुनिया में खुद को महत्वपूर्ण साबित करने में लगे हुए हैं तो आपका दुखी होना तय है।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
12 of 12
हो सकता है कि आप सर्वश्रेष्ठ न हों लेकिन आप सर्वश्रेष्ठ होने के लिए तो पैदा नहीं हुए हैं। इसलिए बेस्ट बनने के चक्कर में खुद को खर्च करने की बजाय आप जो हैं उसे स्वीकार कीजिए। क्योंकि आपकी यही खाशियत आपको दुनिया में पहचान दिलाती है।