साल के शुरुआत की ये तस्वीर फरीदाबाद की है। यहां एक लड़के को व्हाट्सएप पर धर्म विरोधी बात लिखने को लेकर मार दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी लाश सड़क पर रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। (यह पिक्चर गैलेरी दिल्ली एनसीआर से जुड़ी घटनाओं से संबंधित है।)
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
2 of 10
इस साल को यूट्यूब पर वायरल सामाजिक जागरुकता को लेकर छेड़ी गई खास मुहिम के लिए भी जाना जाएगा। यह तस्वीर उसी में से एक है। इसमें युवती ने लोगों को ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अनोखा जागरुकता अभियान चलाया था।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
3 of 10
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर ने एक बार को हनी सिंह के करोड़ों चाहने वालों को दुखी कर दिया था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ऐसा कहा गया था कि मशहूर रैपर हनी सिंह की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
4 of 10
इस साल जुलाई में एक सोशल मीडिया में एक गजब का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती सड़क पर लोगों से कंडोम मांगती दिखी। बाद में उस वीडियो की इस तस्वीर को केंद्र में रखकर जमकर चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
5 of 10
यू-ट्यूब के जरिए सामाजिक जागरुकता संबंधी एक वीडियो की इस खास तस्वीर भी लोगों में बहस छिड़ गई थी। वीडियो में सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों के शौचालय को लेकर कई वाजिब सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
6 of 10
केजरीवाल तो आमतौर पर सोशल मीडिया में छाये रहते हैं, लेकिन मंगलयान के मंगल पर पहुंचने पर वायरल हुई इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया था। इसमें यह बताया गया कि जब मंगल पर यान पहुंचा तो वहां केजरीवाल धरना देते दिखे।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
7 of 10
इस साल की यह सबसे दर्दनाक घटना है। इसमें एक मानसिक तौर पर कमजोर युवक मकसूद को दिल्ली चिड़ियाघर के सफेद बाघ विजय ने मार डाला था। लेकिन इस खास तस्वीर में यह दावा किया गया कि वह मकसूद को मारना नहीं बचाना चाहता था, जिसपर जमकर बहस हुई।
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
8 of 10
दिल्ली के इस्लामिक सेंटर की इस तस्वीर ने दिल्ली राजनीति में गहरा प्रभाव छोड़ा था। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि इस तस्वीर की वजह से भाजपा की जो छीछा-लेदर हुई, अब तक पार्टी उससे उबर नहीं पाई है। तस्वीर में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मोदी अभियान के तहत झाड़ू लगाते दिख रहे हैं, लेकिन आरोप था कि इसके पहले वहां कूड़ा फैलाया गया था।
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
9 of 10
एक शादीशुदा महिला से प्यार करने को लेकर केरल में एक युवक हत्या के बाद शुरू हुए इस आंदोलन इस साल खूब चर्चा में रही। यह तस्वीर दिल्ली के झंडेवालान स्थित आरएसएस दफ्तर के सामने की है, जिसमें युवा किस ऑफ लव कर रहे हैं।