फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: न भाषण सुना न मुद्दों पर ध्यान, सिर्फ मोदी-मोदी से गूंजा मैदान

Fri, 10 Feb 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 12
pm modi rally - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जुटी युवाओं की एक भीड़ ऐसी रही, जिसे न भाषण से कोई मतलब रहा और न मुद्दों पर ध्यान, आगे की कुर्सियों पर बैठे ऐसे हजारों युवा पूरे भाषण के दौरान सिर्फ मोदी-मोदी का शोर मचाते रहे।
विज्ञापन

2 of 12
pm modi rally
भाषण खत्म होते ही मोदी को करीब से देखने के लिए युवा समर्थक बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे जा पहुंचे। इससे पहले रैली के दौरान युवाओं को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटते रहे।

रैली में पहुंचे युवाओं में सबसे आगे पहुंचने की होड़ मची रही। कुर्सियां भरने के बावजूद नौजवान कार्यकर्ता व समर्थक बैरिकेडिंग से निकलकर आगे बढ़ते रहे।

केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के भाषणों के दौरान बेसब्री से मोदी का इंतजार होता रहा। शोर सुनाई देने पर लोग आसमान की तरफ देखते कि कहीं पीएम मोदी का हेलीकाप्टर तो नहीं आया। करीब ढाई बजे तीन हेलीकाप्टर भेल की तरफ जाने के बाद यह लगने लगा कि मोदी किसी भी पल रैली में पहुंच सकते हैं।

तब युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। करीब 02:45 मिनट पर जैसे ही मोदी का काफिला ऋषिकुल पुल की तरफ से आकर रुका, रैली में उमड़ा सैलाब मोदी-मोदी का शोर करते हुए अपनी अपनी जगहों से खड़ा हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 12
pm modi rally
मंच पर आने के बाद मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया तो युवाओं में इतना जोश भर आया कि बैरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने के लिए बेताब हो गए। इसके बाद तो करीब 45 मिनट तक भाषण चलता रहा और मोदी मोदी का शोर गूंजता रहा।
 

4 of 12
pm modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उमड़े जनसैलाब से सड़कें और मैदान छोटा पड़ गया। ऋषिकुल मैदान में प्रधानमंत्री को सुनने को सुबह 11 बजे से ही भीड़ जुटनी लगी।
 
विज्ञापन

5 of 12
pm modi rally
कुर्सी न मिलने पर जनता खाली मैदान में खचाखच भर गई। जब मैदान भर गया तो लोग बाहर सड़कों पर रुक गए और जैसे ही नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे तो बाहर खड़े लोग भी अंदर जाने को बेताब हो गए।
 
विज्ञापन

6 of 12
pm modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने के लिए जिले भर से आए समर्थकों को करीब दो किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। इसके बावजूद उनके जोश में कहीं कोई कमी नहीं आई। शंकराचार्य चौक पर वाहनों से उतरने के बाद समर्थक पैदल ही ऋषिकुल मैदान पहुंचे।
            
विज्ञापन

7 of 12
pm modi rally
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार में शुक्रवार को विशेष यातायात प्लान लागू किया गया। भारी वाहनों को पूरे दिन शहर में एंट्री नहीं मिली।

8 of 12
pm modi rally
रुड़की, लक्सर, श्यामपुर क्षेत्र से आने वाले समर्थकों के वाहन बैरागी कैंप में खड़े करा दिए गए। यहां से समर्थक हाथ में झंडे लेकर पैदल ही नारे लगाते हुए रैली की तरफ बढ़ते रहे।
 

9 of 12
pm modi rally
इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और युवाओं की रही। करीब दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ।

10 of 12
pm modi rally
वहीं जिलेभर से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों की बसें, मिनी ट्रक आदि सभी वाहनों को भी रैली स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया।

11 of 12
pm modi rally
धक्का-मुक्की कर जैसे-तैसे लोग अंदर घुसे तो नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को बेताब रहे।
विज्ञापन

12 of 12
pm modi rally
रैली के लिए बनाए गए मुख्य द्वार पर मैदान में जाने को भीड़ लगी रही। मैदान पर लगाई गई कुर्सियां दोपहर एक बजे तक फुल चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें