भारतीय क्रिकेट की सनसनी और हेजेल की शादी की तस्वीरें मीडिया में छाई हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन तस्वीरों के पीछे किसके कैमरे का कमाल है। जी हां इसके पीछे दून के इस फोटोग्राफर का कमाल है।
विज्ञापन
2 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
भारतीय वनडे टीम के कप्तान धोनी की तरह सिक्सर किंग युवराज की शादी का भी दून कनेक्शन निकल आया है। देहरादून के जाखन के रहने वाले कार्तिक ने युवराज की शादी को अपने कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन
3 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
कार्तिक ने युवराज और हेजल कीच की प्री-वेडिंग से लेकर पोस्ट वेडिंग फोटोग्राफी का असाइनमेंट हैं। इसके लिए कार्तिक जल्द नवविवाहित जोड़े के साथ गोवा जाने वाले हैं, जहां पर बीच वेडिंग की पूरी शूटिंग वो अपनी टीम के साथ शूट करेंगे।
4 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
कार्तिक की बात की जाए तो उनकी कहानी थ्री इडियट फिल्म के फरहान से कम नहीं। फिल्म में दिखाया गया है कि फरहान अपने पापा के सपने को पूरा करने के लिए इंजीनियर (बी-टैक) की पढ़ाई तो करता है, लेकिन उसके मन में फोटोग्राफी रची-बसी होती है।
विज्ञापन
5 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
दून के इस जुनूनी ‘इडियट’ ने भी पापा अश्वनी भगत के कहने पर केआईआईटी कॉलेज भुवनेश्वर से बी-टेक कर लिया पर उसका मन फोटोग्राफी में ही लगा रहा। यही वजह रही कि 72 यूनिवर्सिटी के बीच हुए फोटोग्राफी कंपीटिशन में उसने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
6 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
इसके बावजूद पिता नहीं माने तो उसने बी-टैक करने के बाद कैंपस सेलेक्शन के बाद नौकरी भी की। आखिर में फरहान के पापा की तरह कार्तिक के पापा ने भी बेटे के दिल और जुनून को समझ और उसे खुले आसमान में उड़ने की आजादी दे दी। नतीजा आज सबके सामने है।
विज्ञापन
7 of 8
Kartik Bhagat
- फोटो : AmarUjala
विदेशों में भी कर चुके हैं वेडिंग शूट
कार्तिक देश ही नहीं, विदेशों में भी कई वेडिंग शूट कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने उदयपुर के महाराजा के बेटे की शादी का भी पूरा फोटो शूट किया। कभी खुद नौकरी करने वाले कार्तिक आज करीब चालीस लोगों की टीम लेकर काम कर रहे हैं।
कार्तिक ने बताया कि उनके पास बड़ी-बड़ी वेडिंग के फोटो शूट आते हैं। इस समय भी उनकी टीम युवराज के साथ जयपुर में भी एक शादी शूट कर रही है। हालांकि वह युवी की शादी को अब तक के करिअर का सबसे बड़ा ब्रेक मानते हैं। कार्तिक की मां अंजना भगत भी इससे बेहद खुश है। अंजना तो तैयारी में है कि बेटा युवी की शादी निपटा कर जब भी घर आएगा तो वे उसे स्पेशल पार्टी देंगी।