फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से सेना भर्ती रैली शुरू, सात राज्यों के युवा पहुंचे देहरादून

Mon, 11 Sep 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रादेशिक सेना 108 इन्फेंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) महार रेजीमेंट में 27 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को राजधानी में सात राज्यों के हजारों युवा पहुंच गए। कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में सोमवार सुबह पांच बजे से भर्ती के लिए दौड़ होगी। इससे पहले रविवार को देर रात तक युवाओं के दून पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

2 of 6
प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए सोमवार सुबह पांच बजे से गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में चयन प्रक्रिया शुरू होगी। 16 सितंबर तक चलने वाली प्रक्रिया में कुल 27 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसमें सामान्य ड्यूटी (जीडी) के 21 पद और ट्रेड्समैन के छह पद (दो कुक, दो हेयर ड्रेसर, एक वॉशरमैन और एक उपकरण रिपेयर) हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लिहाजा उत्तराखंड के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के युवाओं ने रविवार को ही शहर में डेरा डाल दिया। भर्ती के पहले दिन आयु वर्ग और राज्यों के हिसाब से युवाओं को शामिल किया जाएगा। पहली दौड़ पूरी करने के बाद ही दूसरी दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा।

4 of 6
भर्ती रैली की पूरी तैयारियों और आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। भर्ती रैली की तैयारियों के मद्देनजर महार रेजीमेंट के कमान अधिकारी ने रविवार को जायजा लिया। 108 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) महार रेजीमेंट के मेजर विकास कुमार सिंह के मुताबिक भर्ती के पहले दिन उत्तराखंड के साथ ही सभी राज्यों के युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
108 इंफेंट्री बटालियन (टीए) महार रेजीमेंट की ओर से देशभर में प्रादेशिक सेना भर्ती की जाती है। देहरादून में आयोजित होने जा रही भर्ती रैली को टीए जोन-2 के तहत रखा गया है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलत तिथियों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रविवार से ही चार गाड़ियां युवाओं को आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से भर्ती रैली स्थान तक ले जाने को लगाई गई हैं। इसके अलावा शहर का ट्रैफिक बाधित न हो, इसलिए रैली के बाद युवाओं को जीएमएस रोड से होते हुए आईएसबीटी या रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें