फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा और युवती संग खेल दिया 'खूनी खेल', बेटी संग हुई बर्बरता देख सदमे में आई मां

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में युवक ने जिस युवती की बेहरमी से हत्या की वह नेपाली फार्म स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बुधवार की सुबह भी रोज की तरह वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। तभी स्कूटी से आरोपी अजय यादव घर पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी युवक भी पेशे से अध्यापक बताया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही युवती कल्याणी के माता पिता घर पहुंचे। पिता से दिनभर पुलिस पूछताछ करती रही, जबकि मां बेटी की हत्या और उसके शरीर का हश्र देख बेहोश पड़ी रही। दोपहर बाद युवती की मां को होश आया। वारदात से युवती की मां को गहरा सदमा लगा है। वह रह-रह कर होश खो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक जिस वक्त युवती के साथ मारपीट कर रहा था, उसी समय किराएदार भी घर के पहले तल पर मौजूद था। युवक ने  किसी भी परवाह न करते हुए युवती को बुरी तरह से पीटा। मारपीट की आवाज और चीख सुनकर वह पहले तल के बरामदे में आया और मामले की टोह लेने के लिए सीढ़ी से नीचे पहुंचा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस पर आरोपी युवक जबरन खींचते हुए युवती को कमरे के अंदर लेकर चला गया और अंदर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे चाकुओं से गोद डाला। जब तक कोई कुछ समझता खूनी खेल हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी पहुंचे और बंद दरवाजे की जाली तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे की दशा देख सभी हतप्रभ रह गए। हर तरफ खून था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया, जबकि आरोपी युवक को उपचार के लिए एम्स भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें