फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अतिक्रमण से आक्रोशित युवक बन बैठा 'वीरू', टावर पर चढ़कर देने लगा धमकी 

Thu, 23 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest - फोटो : amar ujala
अतिक्रमण विरोधी अभियान को प्रभावित करने के लिए नित नए फार्मूले आजमाए जा रहे हैं। बुधवार को तो अजीबोगरीब हालात बन गए। अजबपुर में दुकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में आने के बाद राजकुमार नामक युवक अचानक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया और कूद जाने की धमकी देने लगा। करीब दो घंटे ये नाटकीय घटनाक्रम चला। आखिरकार एसडीएम की ओर से दोबारा पैमाइश करवाने के भरोसे पर युवक टावर से उतरा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
protest
देहरादून से अतिक्रमण हटवाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। आए दिन एक से बढ़कर एक नई समस्याओं से प्रशासन को जूझना पड़ रहा है। कभी व्यापारियों का पैदल मार्च तो कभी अतिक्रमण स्थल पर बहस और काम बाधित करने की कोशिशें देखने को मिल रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
protest
बुधवार को अजबपुर में एक अलग ही नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। ईद की वजह से प्रशासनिक अमला भी छुट्टी के माहौल में था। इसी बीच करीब तीन बजे सूचना मिली कि राजकुमार वर्मा नामक युवक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया है। मौके पर भारी भीड़ के अलावा पुलिस भी पहुंची।
 

4 of 5
protest
लोगों के लाख समझाने के बावजूद युवक नीचे उतरने को राजी नहीं हो रहा था। आखिरकार एसडीएम प्रत्यूष सिंह सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और संवाद की कोशिश शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि अजबपुर रेलवे फाटक के पास उसकी हैंडलूम की दुकान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest
राजकुमार का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण चिन्हांकन में पक्षपात किया गया है। इस वजह से उसकी दुकान का अधिक हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में आ रहा है। राजकुमार ने एसडीएम के समक्ष मांग रखी कि उसके दुकान की पैमाइश दोबारा करवाई जाए। इस पर एसडीएम ने युवक की मांग को स्वीकार कर लिया और उसे सुरक्षित घर भिजवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें