फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ों में जान पर भारी पड़ रहे बंद रास्ते, तस्वीरें देखेंगे तो सूख जाएगा गला

Wed, 22 Aug 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग/देवाल
विज्ञापन
1 of 4
rain, flood, ill - फोटो : amar ujala
कर्णप्रयाग में बंद सड़कें और क्षतिग्रस्त रास्ते लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। मंगलवार रात को एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई तो महिला को कुर्सी पर बैठाया और उफनते नालों और क्षतिग्रस्त रास्तों से होकर आठ किमी पैदल चलकर सीएचसी थराली पहुंचाया। प्रशासन और विभाग 38 दिनों बाद भी कुलिंग से वाण गांव की सड़क नहीं खोल पाया है।  
 
विज्ञापन

2 of 4
rain, flood, ill
वाण गांव की 55 वर्षीय हिरूली देवी की मंगलवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। गांव में चिकित्सीय सुविधा नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने बुधवार सुबह महिला को कुर्सी पर बैठाया और वाण से कुलिंग तक 8 किमी पैदल चले और इसके बाद वाहन में थराली सीएचसी पहुंचाया।
 
विज्ञापन

3 of 4
rain, flood, ill
यही नहीं रविवार को वाण की गर्भवती महिला बिमला देेेवी को प्रसव पीड़ा हुई। तब भी ग्रामीण महिला को कुर्सी पर बांधकर 8 किमी पैदल चले और देवाल अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वाण के प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाड़ी, महिला मंगल दल अध्यक्षा धामती देवी, हीरा सिंह गढ़वाली, खिलाप सिंह, रघुवीर सिंह, हीरा सिंह बुग्याली, रंजीत, कुंवर सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि 15 जुलाई की बारिश से वाण गांव को देवाल से जोड़ने वाला मोटर मार्ग कुलिंग से आगे बंद है।
विज्ञापन

4 of 4
rain, flood, ill
कुलिंग के पास दो मोटर पुल भी बह चुके हैं। लोग गदेरों पर बनी लकड़ी की पुलिया और भूस्खलन वाले इलाकों में जान जोखिम में रखकर आवागमन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक सड़कें चालू नहीं कर पाया है। दूसरी ओर लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि कुलिंग में वैली ब्रिज का काम जल्द पूरा होने वाला है, जिसके बाद आगे की सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें