फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की इस स्कीम में निवेश करने से रातोंरात दोगुना होगा आपका पैसा, जानिए कैसे?

Fri, 23 Mar 2018 08:58 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
money
अगर आप अपनी रोजमर्रा की कमाई की कुछ बचत कहीं इनवेस्ट करना चाहते हैं तो आपको हम बता रहे हैं, ऐसा तरीका, जहां रातोंरात आपकी कमाई दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए कोई अलग से खाता खुलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

 
विज्ञापन

2 of 8
money
हम बात कर रहे हैं इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम यानी ईएलएसएस की। देश में इस स्कीम में निवेश करने वालों को इस वक्त सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
money
आमतौर पर निवेश की योजनाओं में पैसा लगाने पर अधिकतम आठ प्रतिशत तक रिटर्न मिलता लेकिन ईएसएलएल में पैसा लगाने पर आपको 15 प्रतिशत से 23 प्रतिशत तक रिटर्न मिलेगा।

 

4 of 8
money
शेयर बाजार विशेषज्ञ नितिन रॉक्सवैल के मुताबिक ईएसएलएल में कम से कम 500 रुपये प्रतिमाह निवेश किया जा सकता है। इससे ऊपर पैसा निवेश करने की कोई सीमा नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 8
money
दूसरी बचत योजनाओं में पैसा लगाने पर आपको सात से आठ प्रतिशत रिटर्न और पैसा निकालते वक्त दस प्रतिशत टैक्स देना होगा। ऐसे में अपेक्षाकृत काफी कम बचत होगी। इसके मुकाबले ईएसएलएल में पैसा लगाने पर आपको 15 प्रतिशत से ऊपर रिटर्न मिलेगा। इससे निश्चित तौर पर दस प्रतिशत टैक्स देने के बाद भी आपको अच्छा पैसा मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ईएसएलएल की एक और अहम बात यह है कि यहां कम से कम तीन साल के लिए आपका पैसा लॉक होता है। इसके बाद जब चाहे, तब पैसा निकाल सकते हैं। बेहतर रिटर्न देखते हुए आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम पैसा निकालकर बाकी पैसा वहीं रख सकते हैं, जिस पर रिटर्न मिलता रहेगा। बाजार विशेषज्ञ नितिन रॉक्सवैल के मुताबिक अगर आप यही इनवेस्टमेंट सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के माध्यम से करते हैं तो और अधिक फायदेमंद हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
बैंक अकाउंट
आपने पहले साल में जो पैसा लगाया, उस पर रिटर्न जुड़ जाएगा। दूसरे साल में जमा हुई रकम, पहले साल की रिटर्न सहित बढ़ी हुई रकम पर दूसरे साल एक साथ रिटर्न मिलेगा। इसके बाद इसी प्रकार, तीसरे साल में और अधिक रिटर्न मिलेगा। कई प्लान में तीन साल में 36 हजार रुपये जमा कराने वालों को सीधे 90 हजार रुपये भी मिले हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
क्राइम - फोटो : amar ujala
अगर आप ईएसएलएल में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले म्यूचुअल फंड की वेबसाइट पर बेहतर रिटर्न वाले ईएसएलएल तलाश करें। इसके बाद संबंधित बैंक या शेयर ब्रोकर के माध्यम से आप अपना प्लान शुरू कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपकी आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें