फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी मुहिम: यहां 1 अप्रैल से शादी में नहीं होगा इस चीज का इस्तेमाल, किया तो पड़ेगा भारी

Fri, 23 Mar 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेंमो
यदि आपके लड़के या लड़की की शादी अप्रैल में है तो अब यहां शादी में आप इस चीज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
Disposable thermocol plates
वहीं आप किसी मंदिर में भंडारा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डिस्पोजल की जगह पत्तल खरीदने होंगे। जिला प्रशासन की ओर से एक अप्रैल से पूरे जिले में डिस्पोजल थर्माकोल के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने डिस्पोजल थर्माकोल पत्तल व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

3 of 6
steel

अब शादी ब्याह में आपको डिस्पोजल की पत्ते में ही मेहमानों को खाना खिलाना होगा। डिस्पोजल के गिलास पर पानी पिलाने के बजाय कागज या स्टील के गिलास का प्रयोग करना होगा। एक अप्रैल से शुरू हो रहे अभियान को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने डिस्पोजल, थर्माकोल व्यापारियों के साथ बैठक की।

 

4 of 6
pattal
इस दौरान व्यापारियों ने भी नगर निगम प्रशासन के सामने अपनी बात रखी है। सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि व्यापारियों का कहना था कि उनके यहां डिस्पोजल और थर्माकोल का काफी स्टॉक है। इसलिए उन्हें एक माह की मोहलत दी जाए।
 
विज्ञापन

5 of 6
marriage
उन्होंने बताया कि होटल एसोसिएशन, धर्मशाला, बारातघर, बेडिंग प्वाइंट, मंदिर समिति के कर्मचारियों को भी बैठक करने के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें भी थर्माकोल, डिस्पोजल के आइटमों का प्रयोग न करने को कहा जाएगा। बताया कि एक अप्रैल के बाद जिस भी बारात घर, होटल, वेडिंग प्वाइंट में डिस्पोजल थर्माकोल की सामग्री का प्रयोग होगा उन पर 5 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस - फोटो : file photo
बताया कि नगर निगम की ओर से इस बारे में प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से थानेवार टीम बनाई गई है, जिसमें पुलिस, राजस्व विभाग और नगर निगम के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें