आपके बैंक खातों पर इनकम टैक्स विभाग नजर लगाए बैठा है। अगर खातें में काई घालमेल मिला तो जल्द ही आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
आयकर विभाग
नोटबंदी के बाद जिन्होंने बैंक अकाउंट में मोटा पैसा जमा कराया था, वे सभी आयकर विभाग की हिट लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
3 of 8
2000 rupees
नोटबंदी के बाद खातों में पांच लाख या इससे ऊपर रकम जमा करने वालों को जवाब देना ही होगा। अगर जवाब न दिया तो आयकर विभाग सीधे उनके घर पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर गड़बड़ी पकड़ में आई तो बचना मुश्किल होगा।
4 of 8
आयकर विभाग ने देशभर में ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत 18 लाख लोगों को नोटिस भेजे हैं। देहरादून में भी आयकर विभाग ने करीब दो हजार लोगों को नोटिस और ईमेल भेजे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
धन
यह वो सभी लोग हैं, जिन्होंने नोटबंदी के बाद 50 दिनों में अपने खातों में पांच लाख या इससे अधिक की रकम जमा कराई है।
विज्ञापन
6 of 8
income tax department
देशभर से करीब साढ़े सात लाख और देहरादून में करीब 700 लोग अभी तक ईमेल या आयकर विभाग की वेबसाइट पर जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 8
income tax
- फोटो : income tax
तमाम ऐसे लोग अब भी हैं, जिन्होंने नोटिस या ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोगों के आईटी रिटर्न से उनके खाते मेल नहीं खा रहे हैं। लिहाजा, जो समय रहते जवाब नहीं देंगे, आयकर विभाग को उनका वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके लिए उनके घर भी आयकर की टीम जा सकती है।
विभाग ने ऐसे सभी लोगों को सलाह दी है कि वह अपने खातों में जमा हुई रकम से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार रखें। अगर प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाए तो सीधे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में उनका वह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।