फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में सिंघाड़े निकाल रहा था युवक, तभी पीछे से आया विशालकाय मगरमच्छ और फिर...

Mon, 30 Oct 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 5
crocodile
टांडा जीतपुर गांव के पास स्थित एक तालाब में युवक सिंघाड़े निकाल रहा था। इतने में ही वहां विशालकाय मगरमच्छ आ गया और इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 5
crocodile
सिंघाड़े निकालने गए व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब से मगरमच्छ को पकड़ लिया। टांडा जीतपुर गांव के किनारे एक तालाब है।
विज्ञापन

3 of 5
मगरमच्छ
उस तालाब में टांडा जीतपुर गांव निवासी ग्रामीण पीतम सिंह ने सिंघाड़े की फसल उगा रखी है।  रविवार सुबह पीतम तालाब से सिंघाड़े निकालने गया जैसे ही वह तालाब में घुसने लगा तो तालाब में स्थित मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

4 of 5
crocodile
प्रीतम किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला और गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी प्रधान जुल्फकार अंसारी को दी। ग्राम प्रधान ने वन अधिकारियों को सूचना देकर गांव के पास तालाब में स्थित मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाग में पहुंचा मगरमच्छ, गांव वालों ने बाइक से कराई सैर - फोटो : Amar Ujala
सूचना पर वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह करीब दस बजे तालाब में स्थित मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। डिप्टी रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम ने टांडा जीतपुर गांव के पास से स्थित तालाब से मगरमच्छ को पकड़ लिया है साथ ही उसे ले जाकर गंगा में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें