आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन है। देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन उनके अपने घर में जन्मदिन नहीं मनाया जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
सीएम योगी
जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सौ आने सच है। योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उनके अपने घर में ही नहीं मनाया जाता है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उनके भाई ने महेंद्र बिष्ट यह बात बताई है।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम योगी
महेंद्र बिष्ट ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं है। वह इन आडम्बरों से दूर रहते हैं। योगी आदित्यनाथ का मानना है जब संन्यास ले लिया है तो उनके लिए जन्म और मृत्यु का कोई महत्व नहीं है।
4 of 5
योगी आदित्यनाथ के परिवार की तस्वीर
इस कारण न तो योगी अपना जन्मदिन मनाते हैं और न हीं उनका परिवार। रही माता-पिता के आशीर्वाद की बात तो वह हमेशा ही उन पर रहता है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुखिया मूलत: उत्तराखंड के यमकेश्वर के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता यहीं रहते हैं। योगी की बहन ऋषिकेश में चाय की दुकान चलती हैं और भाई महेंद्र बिष्ट पत्रकार हैं।