2014 में उत्तराखंड की ऊर्वशी रौतेला दुनिया की सौ सबसे सेक्सी महिलाओं में शुमार हुईं। इनकी यह तस्वीरें लोगों ने खूब देखी।
विज्ञापन
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
2 of 17
1985 में राजकपूर द्वारा बनाई गई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के हर्षिल में हुई थी। इस तस्वीर को भी काफी सराहा गया।
विज्ञापन
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
3 of 17
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मन की शांति के लिए तीर्थनगरी हरिद्वार में हवन-पूजन किया। इसमें वह बेहद साधारण दिखाई दीं।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
4 of 17
प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सलाहाकार बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव घीड़ी में कुल देवी की पूजा के दौरान भावुक हो गए थे अजीत डोभाल।
विज्ञापन
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
5 of 17
उत्तराखंड के रामनगर से सटे बैलपड़ाव रेंज में अजगर द्वारा चीतल शिकार किए जाने की तस्वीरें क्लिक की गई, जिसे हजारों लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
6 of 17
केदारनाथ में आपदा के एक साल पूरे होने के पहले केदारनाथ घाटी के जंगलचट्टी के जंगलों में कई नरकंकाल/शव मिले। इन्हें देखकर एक बार फिर आपदा के जख्म हरे हो गए।
विज्ञापन
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
7 of 17
इस साल बरसात में गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर बारिश से अचानक बढ़ी बालखिला नदी। इसी नदी में बहकर एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। बालखिला नदी के बीचों-बीच फंसी इस तीर्थयात्री को बचा लिया गया।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
8 of 17
लोकभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में भारत नेपाल की सीमा पर स्थित अंतिम मतदान केंद्र दोबांस में हमारे रिपोर्टर चुनाव की रिपोर्टिंग के दौरान पहुंचे। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतिम मतदान केंद्र दोबांस पहुंचते समय ऐसा लगता है, जैसे पाताल में उतर रहे हैं।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
9 of 17
यह तस्वीर नैनीताल जिले के घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्घ गोलू देवता के मंदिर की है। यहां स्टांप पेपर पर लिखकर लोग मन्नतें मांगते हैं, जिनके पूरा होने के बाद भगवान को धन्यवाद कहने के लिए यहां घंटियां चढ़ाई जाती हैं।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
10 of 17
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नैनीडांडा ब्लॉक के चैबड़ा गांव निवासी दंपति की झोली भगवान ने चार रत्नों से भर दी। यह तस्वीर 2014 में उत्तराखंड में देखी गई तस्वीरों में टॉप पर है।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
11 of 17
समुद्र तल से 6675 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों का पहला जत्था लौटा तो वापस लौटी जयपुर की कामना की यह फोटो बेहद पसंद की गईं।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
12 of 17
इस साल देहरादून में किन्नरों ने बेहद आकर्षक ढंग से दिवाली की बख्शिश मांगी। लाल पोशाक में बेहद सुंदर लग रहे ये किन्नर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
13 of 17
उत्तराखंड के हल्द्वानी में सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। लाडली रेप और मर्डर की इन तस्वीरों ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया था।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
14 of 17
श्रीनगर गढ़वाल के कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़े होकर हाथ में घी के दीये लेकर शिव भगवान की अर्चना करने पर निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति होती है। यह तस्वीर देश भर के लोगों ने देखी।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
15 of 17
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उत्तराखंड की राजधानी में दामाद की तरह स्वागत हुआ। इन तस्वीरों को काफी हिट मिले।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
16 of 17
देहरादून में एक साथ तीन परीक्षाएं होने से ट्रेन और बसों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली तो हजारों अभ्यर्थी रेल के इंजन पर बैठकर रवाना हुए।
उत्तराखंडः 2014 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये तस्वीरें
17 of 17
साल खत्म होते-होते उत्तराखंड के रुड़की में विश्व हिंदू परिषद की सभा से कुछ दूरी पर हुए विस्फोट की इन तस्वीरों ने दहला दिया। दुर्घटना में छठीं के एक छात्र की मौत हो गई।