साल 2020 बस जाने को है। इस साल में उत्तराखंड को देश का सबसे लंबा संस्पेंशन ब्रिज मिला है। जो देखने में बेहद सुंदर है और एक पर्यटक स्थल के रूप में उभर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उत्तराखंड का डोबरा-चांठी पुल देश का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज तो है ही साथ ही बेहद खूबसूरत भी है। इस पुल पर छह करोड़ की आधुनिक तकनीकी से युक्त मल्टी कलर लाइटिंग की गई है। जिससे यह रात के समय बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।
विज्ञापन
3 of 5
टिहरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए इस पुल को आकर्षक बनाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से रात के समय यह पुल राष्ट्रपति भवन, नार्थ, साउथ ब्लाक से लेकर दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तरह रोशनी से जगमगाता है।
4 of 5
इस पुल को खास तकनीक से बनाया गया है। पुल के आसपास हाई पावर स्ट्रीट लाइटें, इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है। यदि कोई वाहन जबरन जाने की कोशिश करेगा तो यह डिवाइस के रेड सिग्नल देकर उसे रोकने के साथ ही कंट्रोलर को भी इसकी सूचना देगी।
14 साल बाद बनकर तैयार हुआ डोबरा-चांठी पुल 42 किलोमीटर लंबी टिहरी झील के ऊपर बना है। यह पुल 295.92 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसकी कुल लंबाई 725 मीटर है जिसमें 440 मीटर झूला पुल है।