यात्री हंसी खुशी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। सोमवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए।
बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। जबकि एक युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया।
Chardham Yatra: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, किशोरी समेत दो की मौत