फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : हरियाणा से देहरादून आए थे घूमने... लेकिन चार दोस्तों को मौत तक ले गया कार में पहला सफर

Mon, 23 Jun 2025 05:49 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Accident News: देहरादून में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आशारोड़ी के पास सीमेंट के ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे हरियाणा के चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार खरीदकर पहली यात्रा पर निकले चार दोस्तों का यह सफर अंतिम साबित हुआ। इनमें से अंकुश ने शनिवार को पास के गांव से ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। इसके बाद सभी ने देहरादून घूमने का प्लान बना लिया।

करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मंजिल से पहले ही मौत ने चार दोस्तों को अपनी ओर खींच लिया। पांचवां दोस्त घायल है, जिसे उसके परिवार वाले अपने साथ सोनीपत ले गए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे में मारा गया जींद जिला निवासी अंकित घर में इकलौता पुत्र था। अंकित की शादी हो चुकी थी। उनकी एक बेटी भी है। अंकुश और नवीन बीए की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों घर की खेती बाड़ी में हाथ बंटाते थे।

Dehradun Accident: आशारोड़ी में दर्दनाक हादसा, सीमेंट के ट्रेलर में घुसी कार, हरियाणा के चार लोगों की मौत
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा पारस तीरंदाजी का प्राइवेट कोच था। पारस की शादी हो चुकी थी जिससे उन्हें एक बेटा भी है। वह भी खेती करते थे। जबकि, हादसे में घायल हुआ विनय अभी अविवाहित है और एक प्राइवेट कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि अंकुश काफी दिन से कार खरीदने की सोच रहा था। उसने अपने गांव के पास वाले गांव से एक पुरानी कार कार सौदा किया। उसने शनिवार को कार खरीदी और अपने इन चारों दोस्तों को अपने साथ ले लिया।

4 of 5
देहरादून में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सभी का देहरादून और मसूरी घूमने का प्लान बन गया। ये सभी सोनीपत से शनिवार शाम को देहरादून के लिए निकले थे। कई घंटे का सफर तय करने के बाद अब बस 10 मिनट के बाद ही देहरादून पहुंच जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
मगर, चारों को क्या पता था कि देहरादून से ठीक पहले ही मौत इनका इंतजार कर रही है। ट्रक से टकराने के कुछ क्षण बाद ही चारों दोस्त मौत के आगोश में समा गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें