क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में डिप्टी जीएसयू के आवास में दुनिया का सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा निकल आया। कोबरा को देखते ही सबकी सांसे अटक गई। तभी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
king cobra
वन विभाग की स्नेक स्क्वायड ने सोमवार देर रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से 15 फिट लंबा किंग कोबरा पकड़ा। वन विभाग मुख्यालय लाने के बाद मंगलवार शाम टीम ने इसे राजाजी पार्क में छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
king cobra
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में डिप्टी जीएसयू के आवास में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे किंग कोबरा होने की सूचना मिली। वे कोबरा को देखते ही बाहर की ओर भागे। लेकिन वह वहीं घर में रहा। इसके बाद 108 से सूचना मिलने पर वन विभाग की स्नेक स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंची।
4 of 6
king cobra
टीम प्रभारी रवि जोशी, एएसओ अमित भट्ट, नितिन क्षेत्री व वीर सिंह क्षेत्री और आशारोडी से चंद्रमोहन असवाल व प्रदीप रस्तोगी ने किंग कोबरा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 6
cobra found home
मंगलवार सुबह उसे वन विभाग के दिलाराम बाजार स्थित मुख्यालय लाया गया। प्रमुख वन संरक्षक जयराज के निर्देश पर किंग कोबरा को मंगलवार शाम राजाजी पार्क में छोड़ दिया गया।