हिम क्रीड़ा स्थली औली में रविवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की ओर से वर्ल्ड स्नो डे धूमधाम से मनाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
snow
वर्ल्ड स्नो डे के मौके पर आईटीबीपी द्वारा औली स्कीइंग स्लोप पर कृत्रिम बर्फवारी करवाकर स्कीइंग का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण से हिमालय के मौसम में भी बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
snow
इसका ही नतीजा है कि जिस मौसम में औली बर्फ से लकदक रहता था, उस मौसम में दूर तक भी यहां बर्फ नजर नहीं आ रही है। उन्होंने पहाड़ों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कार्य करने का आह्वान किया।
4 of 5
auli
सीडीओ विनोद गोस्वामी ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। हिमालय को बचाने के लिये संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों द्वारा यहां जोशीमठ-औली मोटर मार्ग के साथ ही आसपास वृहद सफाई अभियान भी चलाया गया।