फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम ने हाथ में लिया फावड़ा और ऐसी जगह की सफाई जहां लोग खड़े नहीं हो सके

Thu, 06 Jun 2019 08:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घर से निकले और फावड़ा लेकर सफाई में जुट गए। कारगी चौक स्थित बिंदाल नदी के पास मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जहां मुख्यमंत्री ने सफाई की वहां अन्य लोग खड़े भी नहीं हो पा रहे। गंध और गंदगी का बुरा हाल था। इतना ही नहीं वहां मच्छरों की भी भरमार थी। ऐसे में मुख्यमंत्री हाथ में फावड़ा लेकर सफाई में जुटे रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पालिथीन मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प को जनता के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंडवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश वन संपदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है। सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ- सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में रिस्पना और अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें