महिलाओं को एक ऐसी स्कीम के जरिए आगे आने का मौका मिल रहा है, जिसे सुनकर वह खुशी से झूम उठेंगी।
विज्ञापन
2 of 7
money
- फोटो : amar ujala
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की एकल महिलाओं को एक फीसदी के ब्याज पर एक लाख रुपये का तक लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
trivendra singh rawat
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस योजना का आगाज करेंगे। ये लोन महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए दिया जाएगा।
4 of 7
trivendra singh rawat
प्रदेश का सहकारिता विभाग छोटे किसानों को एक लाख रुपये तक का लोन दो फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध करा रहा है। लगभग पांच महीने पहले शुरू हुई इस योजना का प्रदेश में 1.25 लाख से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
money
इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए महिला सशक्तीकरण विभाग ने महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन एक फीसदी के ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ सिर्फ एकल महिलाओं (विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित) को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
Money
योजना का मकसद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। एक लाख रुपये तक के ऋण से महिलाएं पशुपालन और मत्स्यपालन से जुड़ा कोई कारोबार कर सकेंगी। विभाग ने अभी लक्ष्य तय नहीं किया है कि कितनी महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
एकल महिलाओं को एक फीसदी के ब्याज पर एक लाख रुपये तक का लोन देने की योजना का आगाज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा। इस योजना का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। -रेखा आर्या, बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री